24 मई 2012
हरभजन का खोया बैग मिला
14 दिसम्बर 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

करनाल (हरियाणा)।
हरियाणा पुलिस ने क्रिकेट स्टार हरभजन सिंह के खोए बैग को बरामद कर लिया है। हरभजन का यह बैग सोमवार शाम को उनकी एसयूवी गाड़ी से गायब हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरभजन का बैग करनाल के सेक्टर-13 में एक स्थान पर पड़ा मिला। पुलिस को इस बात की जानकारी किसी व्यक्ति ने दी थी।

पुलिस के मुताबिक बैग में से हरभजन का पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर लिये गए हैं। हालांकि करीब 9500 रुपयों का कुछ पता नहीं चल रहा है।

हरभजन को भारी पड़ी कॉफी, पासपोर्ट-लाइसेंस चोरी


कुछ अज्ञात चोरों ने हरभजन के फोर्ड इंडेवर गाड़ी की खिड़की का शीशा तोड़कर सामान चुरा लिया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित करनाल शहर की है।

घटना के वक्त हरभजन करनाल स्थित कैफे कॉफी होम नामक दुकान में कॉफी पीने के लिए रुके थे। यह स्थान करनाल के पास मधुबन में है। सूत्रों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद हरभजन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी।

हरभजन को मंगलवार को दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों के गायब होने के कारण वे अपनी यात्रा पूरा नहीं कर सके।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Dec 14, 2011

डेयैयो से पेट नही

davinder singh amritsar

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.