01 फरवरी 2012
आईबीएन-7
hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें
मुंबई। बॉलीवुड की फिल्मों की तरह ही थप्पड़कांड का क्लाइमेक्स भी सुखद रहा। शाहरुख खान और फराह के पति शिरीष कुंदर के बीच समझौता हो गया है। शाहरुख ने सोमवार को शिरीष कुंदर को संजय दत्त की एक पार्टी में थप्पड़ मार दिया था। अब फराह के भाई निर्माता निर्देशक साजिद और खुद फराह का माने तो सबकुछ ठीक हो चुका है। साजिद, और फराह शिरीष को लेकर दोपहर को शाहरुख के बंगले मन्नत पहुंचे और सारे झगड़े का अंत हो गया।
कभी साजिद, फराह और शाहरुख की तिकड़ी बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में माने जाते थे। सूत्रों की माने तो साजिद ने इस समझौते के लिए शाहरुख की पत्नी गौरी को मनाया। गौरी ने इस झगड़े को खत्म करवाने की पहल की और साजिद को घर बुलाया। साजिद अपनी बहन फराह और शिरीष को लेकर शाहरुख के बंगले मन्नत पहुंच गए। लंबी बातचीत हुई। और साजिद ने सबको खुशखबरी सुनाई। शाहरुख खान और शिरीष कुंदर में अब कोई लड़ाई नहीं है।
साजिद का कहना है कि फराह और शिरीष की शादी में शाहरुख ने विटनेस बनकर साइन किया था। दोनों शाहरुख के घर के सदस्य जैसे हैं। पार्टी में लड़ाई हुई लेकिन वो सिर्फ मूड की बात थी।
शाहरुख ने पीटा फराह खान के पति को
वैसे बॉलीवुड सूत्रों की माने तो ये मूड की बात नहीं थी। शिरीष कुंदर ने फिल्म रॉ वन के लिए कई बार बेतुके ट्विट किए थे। यही नहीं फराह खान अब शाहरुख की बजाए सलमान और अक्षय कुमार के ज्यादा करीब थी। सुलह के बाद आईबीएन 7 से बात करते हुए खुद फराह ने ये खुलासा किया कि शाहरुख से उनकी दो साल की दूरी खत्म हो गई।
डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान
फिलहाल साजिद, फराह, शिरीष सब इस सुलह से खुश हैं। लेकिन थप्पड़ कांड के बाद शाहरुख के तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












