21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

त्योहारों पर डिस्काउंट चाहिए तो करो ‘ऑनलाइन शॉपिंग’

13 अक्टूबर 2012
सीएनबीसी आवाज़

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

त्यौहारों के इस सीजन से ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस को भी बड़ी उम्मीदें हैं। देश में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है, इसका फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां कई लुभावने ऑफर पेश कर रही हैं। इनमें डिस्काउंट कूपन, ईएमआई के जरिए भुगतान और करीब-करीब सारे प्रोडक्ट्स की कीमत एमआरपी से कम रखना शामिल है।

शॉपिंग एक क्लिक के साथ, भारत में भी ये ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। और इसी बढ़ते ट्रेंड ने पिछले साल ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस को 70 फीसदी की ग्रोथ दी। ई-कॉमर्स कंपनियों को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में उनका बिजनेस 100 फीसदी तक की ग्रोथ दिखा सकता है। और इस ग्रोथ में अहम भूमिका रहेगी मौजूदा फेस्टिवल सीजन की।

इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, मोबाइल फोन और कपडों जैसी कैटेगरी में फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा खरीदारी होती है। इसी को ध्यान में रखकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां तरह तरह के ऑफर लेकर आई हैं। कुछ ने हर कैटेगरी में डील्स लॉन्च की हैं, तो कुछ 0 फीसदी ईएमआई स्कीम लेकर आई हैं।

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपने ऑफर की जानकारी पहुंचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया की भी मदद ले रही हैं। इन्हीं के जरिए कम से कम 20 फीसदी कस्टमर इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर खरीदारी का फैसला लेते हैं।

यूपी: देखें, लाइव वीडियो चैट के दौरान ‘ऑनलाइन सुसाइड’

देखें, आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग का नया फॉर्मूला

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.