07 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी 16 मार्च को वर्ष 2012-13 के लिए आम बजट पेश करेंगे, जबकि रेल बजट 14 मार्च को पेश किया जाएगा। बजट सत्र की शुरुआत 12 मार्च को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को बताया कि रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी 14 मार्च को रेल बजट पेश करेंगे, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 15 मार्च को संसद में पेश की जाएगी।
मुखर्जी की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद बंसल ने संवाददातओं से कहा कि बजट सत्र 12 मार्च को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के अभिभाषण से शुरू होगा। राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करेंगी।
बजट सत्र आम तौर पर फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई। आचार संहिता नौ मार्च को चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












