14 अगस्त 2012
आईबीएन- 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका की खुदकुशी के नौवें दिन दिल्ली की एक अदालत में सरकारी वकील ने जो कुछ बताया, उससे आपको कांडा का असली चेहरा नजर आने लगेगा। ये तो सबने सुना कि खुदकुशी के बाद कांडा ने किस तरह से खुद को बेकसूर बताते हुए मीडिया के सामने बताया था कि दो महीने से वो गीतिका से मिला ही नहीं और न ही उससे बातचीत की। कांडा ने ये भी कहा था कि कंपनी के कर्मचारियों से उसका कोई सीधा मतलब नहीं होता। गीतिका भी सिर्फ अपने सीनियर अधिकारियों के संपर्क में रहती थी। लेकिन अब गीतिका के अप्वाइंटमेंट लेटर की जो बातें सामने आई हैं उससे कांडा के चेहरे पर छिपा पर्दा हटने लगा है।
पहले गीतिका की ली जान, अब सबूतों को छेड़ रहे कांडा
दरअसल, गीतिका को दोबारा नौकरी पर रखते हुए कांडा ने गीतिका के सामने जो शर्तें रखीं उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक इन शर्तों में एक शर्त ये भी था कि गीतिका रोज शाम को काम खत्म करने के बाद गोपाल कांडा से मिलेगी। गीतिका ने महज 23 साल की उम्र में जनवरी 2011 में दोबारा एमडीएलआर कंपनी ज्वाइन की, वो भी कंपनी डायरेक्टर के तौर पर। इस दौरान गीतिका को एक अप्वाइंटमेंट लेटर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया।
गीतिका मामलाः कांडा सोमवार को कोर्ट में करेंगे सरेंडर
कागजात में बाकी शर्तें तो सामान्य थीं लेकिन इन्हीं में से एक शर्त चौंकाने वाली थीं। शर्त के मुताबिक गीतिका को हर रोज गोपाल कांडा को रिपोर्ट करना था। वो भी अप्वाइंटमेंट लेटर के नियमों के मुताबिक शाम में। यानी हर रोज काम खत्म करने के बाद शाम को गीतिका को गोपाल कांडा से मिलना था। जरा सोचिए कि एक महिला कर्मचारी के साथ कांडा के इस करार का क्या मकसद था। वो भी शाम के समय।
गीतिका मामलाः कांडा फरार, चड्ढा पुलिस हिरासत में
गीतिका के साथ नौकरी की शर्त चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि गोपाल कांडा कई कंपनियों के मालिक होने के साथ ही उस समय हरियाणा सरकार में गृह राज्य मंत्री भी थे यानी तमाम कंपनियों की देखरेख के अलावा पूरे राज्य की जिम्मेदारी भी कांडा के कंधों पर थी।
नहीं मिल रहे कांडा, घर, दफ्तर पर जारी है छापेमारी
सवाल ये है कि आखिर कांडा कैसे एक साथ अपनी कंपनियों और मंत्री की जिम्मेदारी को मैनेज कर रहे थे? आखिर क्यों हर रोज वो अपनी कंपनी की एक महिला कर्मचारी से शाम के वक्त ही मिलना चाहते थे? अगर कांडा को अपनी कंपनी की रिपोर्ट ही लेनी थी तो वो दिन में कभी भी ले सकते थे। शर्तों में शाम का वक्त ही क्यों थोपा गया? अगर इस शर्त को गीतिका के सुसाइड लेटर से जोड़कर देखें तो सब कुछ आइने की तरह साफ हो जाएगा। गीतिका ने खुदकुशी से पहले जो सुसाइड लेटर लिखा उसमें उसने सीधे सीधे कांडा को जिम्मेदार ठहराया है।
गीतिका खुदकुशीः कांडा से आज होगी पूछताछ
गीतिका ने लिखा कि गोपाल कांडा एक फ्रॉड है और हमेशा लड़कियों के प्रति गलत नजर रखता है। उसकी आदत लड़कियों को प्रताड़ित करने की है। वो हमेशा लड़कियों की ताक में रहता है। मैंने अपनी जिंदगी में उससे बेशर्म इंसान नहीं देखा। वो हमेशा झूठ बोलता है - गीतिका शर्मा।
गोवा में गीतिका साथ थी मैच ‘फिक्सर’ नूपुर मेहता के!
गीतिका के साथ गोपाल कांडा ने जिस तरह का करार करवाया वो अब सवालों के घेरे में है। सवाल ये है कि क्या करार के बहाने कांडा गीतिका को परेशान कर रहा था? क्या हर शाम कांडा गीतिका के साथ बदसलूकी करता था? क्या इस करार की वजह से ही गीतिका कांडा की ज्यादतियां सह रही थी?
एडिट पेज: ‘जवान’ बेटियों की ऐसी महत्वाकांक्षाएं और सवालों पर गैर-जिम्मेदार परिवार?
गीतिका, फिज़ा जैसे मामलों पर मनोवैज्ञानिकों की राय
आपकी राय: जवान बेटियों के नेताओं से रिश्ते, परिवार कितने जिम्मेदार?
गृह राज्यमंत्री, हसीन एयरहोस्टेस, शारीरिक शोषण और खुदकुशी
क्या है ‘फिजा’ और ‘गीतिका’ की मौत का कड़वा सच?
आपकी राय: राजनीतिज्ञों के ‘अवैध सेक्स सम्बंधों पर क्या कहते हैं आप?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












