24 मई 2012
फिर खुली गडकरी की जबान, विरोधियों को कहा ‘गधा!’
09 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की जुबान एक बार फिर फिसल गई। शायराना अंदाज में गडकरी ने विरोधियों की तुलना गधे से कर दी। भदोही की औराई विधानसभा सीट में गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ों को नहीं मिल रही है घास और गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश।

उत्तर प्रदेश के भदोही की औराई विधानसभा क्षेत्र में गडकरी बोलते-बोलते जरा ज्यादा बोल गए। कांग्रेस समेत मायावती और समाजवादी पार्टी सभी को कोसा। गडकरी ने कहा, ‘इधर गधे-उधर गधे, सब तरफ गधे ही गधे, अच्छे घोड़ों को नहीं घास और गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश।’ 

सोनिया मालकिन और सभी कांग्रेसी नौकर हैं: गडकरी



उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी की गरीबी घटी है। गडकरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
 
गौरतलब है कि कल उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन था। 11 फरवरी को 9 जिले की 59 सीटों के लिए मतदान होना है।

पिछले 5 साल के अपने शासनकाल में मायावती ने पहली बार कांग्रेस के गढ़ अमेठी का दौरा किया, तो वहीं प्रियंका गांधी भी अमेठी में ही थीं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 09, 2012

लगता है इन्होने भाजपा की रही सही उमीद भी ख़तम करने की सोच रखी है

ajay shimla

Feb 09, 2012

पार्टी के रॅशट्रियीआ आधायक्ष के दवारा ऐसी बयानबाज़ी कतई शोभनीय नहीं कही जा सकती है.बोलने से पहले अपने गिरेबान मे झाँक कर देखना चाहिए,कर्नाटक विधानसभा मे जो हुआ वो देश की जनता ने देख रखा है,बोलते वक़्त कम से कम सोचना ज़रूरी है.

yogender kaswan sirsa,haryana

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.