27 जनवरी 2012
आवाज़ समाचार
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
आम आदमी और सरकार को महंगाई से राहत मिली है। 14 जनवरी को खत्म हफ्ते में भी खाद्य महंगाई दर और प्राइमरी आर्टिकल्स महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है।
14 जनवरी के हफ्ते में खाद्य महंगाई दर नेगेटिव 1.03 फीसदी रही है। पिछले हफ्ते खाद्य महंगाई दर नेगेटिव 0.42 फीसदी रही थी।
पिछले हफ्ते के 2.47 फीसदी के मुकाबले 14 जनवरी के हफ्ते में प्राइमरी आर्टिकल्स महंगाई दर 1.89 फीसदी रही है। वहीं, ईंधन महंगाई दर बिना किसी बदलाव के 14.45 फीसदी पर बनी हुई है।
यस बैंक की अर्थशास्त्री, शुभदा राव का कहना है कि खाद्य महंगाई दर में गिरावट बेस इफेक्ट की वजह से आई है। इसके अलावा ठंडे मौसम की वजह से भी फल-सब्जियों के दाम भी घटे हैं।
शुभदा राव के मुताबिक बेस इफेक्ट का असर कम होने की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। कमजोर रुपये और कोर इंफ्लेशन ऊंचे स्तर पर बने रहने से महंगाई दर पर दबाव बना हुआ है।
यस बैंक का मानना है कि मार्च तक महंगाई दर 6.6 फीसदी के स्तर पर आएगी। जबकि, आरबीआई ने मार्च में महंगाई दर का लक्ष्य 7 फीसदी रखा है।
शुभदा राव के मुताबिक जब तक सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम नहीं उठाए जाते हैं, तब तक महंगाई दर का 6 फीसदी के नीचे आना मुश्किल है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












