24 मई 2012
आखिर पाकिस्तान ने भारत को माना ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’
03 नवम्बर 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

इस्लामाबाद।
पाकिस्तान ने बुधवार को भारत को 'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र' का दर्जा दे दिया। इसके साथ ही वह द्विपक्षीय व्यापार को 2.5 अरब डॉलर से पांच अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए भी सहमत हुआ।

भारत ने पाकिस्तान को 1996 में ही यह दर्जा दे दिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में लिए गए फैसले में कहा गया कि इससे आपसी व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पाक भारत को सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा देगा

 
इसके बाद पाकिस्तान भारत से किए जाने वाले आयात को अधिक ढील देगा। अभी पाकिस्तान में भारत से सिर्फ 1,946 वस्तुओं के आयात को ही अनुमति है। वहीं भारत पाकिस्तान की 850 वस्तुओं के व्यापार को अनुमति नहीं देता है।

‘सिन्हुआ’ के मुताबिक दोनों देशों की आपसी वीजा नीति में भी अधिक ढिलाई आएगी।

पाकिस्तान के फैसले का जहां सिले-सिलाए वस्त्र कारोबारियों ने स्वागत किया और कहा कि इससे दुनिया के सबसे तेजी से विकास कर रहे देश में उन्हें पांव जमाने में मदद मिलेगी, वहीं वाहन उद्योग ने भारत को प्रतियोगी बताते हुए सावधान रहने की चेतावनी दी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.