16 अगस्त 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
जालंधर। ‘लवप्रीत और दीपक सैनी नाम के लड़के हैं, जिनकी वजह से मैं सुसाइड कर रही हूं; क्योंकि वे मुझे तंग कर रहे हैं और गंदे-गंदे मेसेज कर रहे हैं। मेरी खुदकुशी के लिए ये दोनों ही जिम्मेदार हैं।’ फेसबुक पर गंदे मैसेज से परेशान होकर जम्मू की रक्षा शर्मा ने आखिर अपनी जान दे दी। रक्षा जालंधर के मेहरचंद पॉलीटेक्निक की छात्रा थी। उसका शव मंगलवार रात डीएवी कॉलेज के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला। रक्षा जम्मू के एसओएस चिल्ड्रन होम से एक साल पहले यहां पढ़ने आई थी, लेकिन दो युवकों ने उसे इस कदर परेशान किया कि उसने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।
फेसबुक पर सहायक कमांडेंट का लव, सेक्स और धोखा!
रक्षा ने सुसाइड नोट में लिखा कि इन दोनों ने मेरी आईडी पर बहुत गंदी बातें लिखीं और मुझे एक हफ्ते से धमकी दे रहे थे। इन्होंने मुझे ये करने पर मजबूर किया। मेरा कॉलेज जाना मुश्किल हो गया था। आई एम सॉरी! प्लीज इन्हें सजा दे देना।
जालंधर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पर ही धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी फेसबुक आईडी को देखकर पुलिस पूछताछ करेगी।
हिमाचलः फेसबुक फ्रेंड ने ऑस्ट्रेलियाई युवती से किया रेप
पुलिस ने रक्षा शर्मा की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब रक्षा के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के कंप्यूटर और फेसबुक पेज की जांच कर रही है। वहीं मामले में गिरफ्तार किए गए लवप्रीत और दीपक सैनी अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं। दोनों ही आरोपियों का कहना है कि रक्षा ने भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसके बाद उन लोगों ने रक्षा से बदला लिया।
15 सितंबर 1997 को रक्षा के माता-पिता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद रक्षा और उसके भाई-बहनों को जम्मू की समाज सेवी संस्था एसओएस चिल्ड्रन होम ने पाला-पोसा था, लेकिन फेसबुक के मनचलों से परेशान होकर रक्षा ने खुदकुशी कर ली।
‘फेसबुक’ से बचके वर्ना तलाक हो जाएगा!
क्या आपने इस खबर को अपने दोस्तों से शेयर किया?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












