26 अक्टूबर 2012
आईबीएन -7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में होने वाली फॉर्मूला वन रेस की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस ने काफी तैयारियां की हैं। तैयारियों की खास वजह पिछले साल आने वाली ज्यादा भीड़ भी है। इसीलिए यूपी पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने यहां सुरक्षा को लेकर कुछ खास प्लान तैयार किया है।
आयोजकों को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को होने वाली रेस देखने के लिए करीब 60 हजार लोग जुटेंगे। जोश और जुनून के इस खेल के दौरान कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने बुद्ध एफ1 सर्किट की सुरक्षा के लिए तीन घेरे बनाए हैं।
पहला घेरा ताज एक्प्रेसवे की सर्किल रोड में मौजूद अंडरपास पर तैनात रहेगा। दूसरा सुरक्षा घेरा पूरे बुद्ध सर्किट को कवर करते हुए बनाया गया है, जहां भारी संख्या में जवान तैनात रहेंगे। तीसरा सुरक्षा घेरा रेस ट्रैक और वीआईपी लाउंज के पास बनाया गया है।
इसके अलावा फॉर्मूला वन देखने के लिए पहुंचने वाली गाड़ियों की चेकिंग पांच स्तरों पर की जाएगी। पहले यूपी पुलिस के लोग यहां आने वाले हर एक शख्स को चेक करेंगे फिर मेटल डिटेक्टर और फिजिकल सर्च से होते हुए एक्स-रे बैगेज स्कैनर से होकर गुजरना होगा। इसके बाद दोबारा लोगों के टिकट और एक्रेडिशन पास चेक किए जाएंगे।
पूरे आयोजन की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस और पीएसी के करीब 3,500 जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है। पुलिस के अलावा फॉर्मूला वन रेस आयोजित कराने वाली कंपनी ने भी खिलाड़ियों और वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए भारी तादाद में निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
मैट प्रायर बोले भारत से जीते तो एशेज से बड़ी जीत होगी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












