09 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की रोटेशन नीति के तहत सचिन तेंदुलकर को आराम नहीं दिए जाने की वकालत करते हुए कहा है कि अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय शतक का पीछा कर रहे सचिन को हर मैच में मौका दिया जाना चाहिए।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय शृंखला में युवा बल्लेबाजों को मौका देने के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बारी-बारी से आराम देने की नीति अपना रही है। पहले मैच में जहां वीरेन्द्र सेहवाग को आराम दिया गया था वहीं दूसरे मैच में गौतम गंभीर को आराम दिया गया।
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे
इस कड़ी में अगला नंबर सचिन का है और माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड में होने वाले मैच में उन्हें आराम दिया जा सकता है।
लेकिन गावस्कर ने एक समाचार चैनल से कहा कि अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय शतक का पीछा कर रहे सचिन को हर मैच खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सचिन को हर मैच में मौका मिलना चाहिए। अगर आप रोटेशन नीति का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे सभी खिलाड़ियों पर लागू कीजिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सेहवाग, गंभीर और सचिन तीनों को खेलाया जाना चाहिए जबकि रोहित शर्मा या सुरेश रैना में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। सचिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में 48 रन बनाकर आउट हुए थे।
पाक की क्लीन स्वीप का फायदा सचिन को, शीर्ष 10 में लौटे
सचिन ने अपना 99वां शतक पिछले वर्ष मार्च में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था, लेकिन उसके बाद वह छह एकदिवसीय और 21 टेस्ट पारियां खेल चुके हैं, लेकिन 100वें अंतर्राष्ट्रीय शतक की उपलब्धि उनसे अब तक दूर ही रही है।
देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.