24 मई 2012
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
13 फरवरी 2012
आईबीएन-7/वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

दिल्ली।
राजधानी में प्रधानमंत्री निवास के समीप रेसकोर्स रोड पर आज एक इंडिका कार और एक इनोवा कार की टक्कर में इनोवा में आग लग गई।

धमाके के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। यह कार इजरायली दूतावास की थी। हादसे में इजरायली दूतावास के 2 अधिकारियों समेत 4 लोग जख्मी हुए हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दो बाइक सवारों से पूछताछ की जा रही है।

धमाके बाद आग की चपेट में आने से आसपास के खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने यह साफ कर दिया कि ये कोई आतंकी हमला नहीं है।

पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना की सूचना दमकल विभाग को तीन बज कर 18 मिनट पर मिली और तुरंत दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं तथा शाम चार बज कर 10 मिनट पर आग बुझा दी गई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.