24 मई 2012
दिल्ली: अपाहिज पति ने पत्नी और बेटे का गला घोंट दिया?
03 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार की रात उस वक्त कोहराम मच गया जब एक महिला और उसके मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या की खबर आई। लोगों की हैरानी तब और बढ़ गई जब पता चला कि महिला के पति ने ही दोनों की हत्या की है। 2 फरवरी को ही दोनों की शादी की छठी सालगिरह थी। इस मौके पर दोनों ने केक काटकर जश्न भी मनाया, लेकिन जश्न के बाद पति ने अपनी पत्नी को दिया सालगिरह का खूनी तोहफा। महिला का पति एक हादसे के बाद से विकलांग हो गया था और इसी बात को लेकर तनाव में रहता था। माना जा रहा है कि इसी तनाव में उसने अपनी बीवी और बच्चे की जान ले ली।

श्वेता और नितिन ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। दो साल बाद बेटे गर्व ने जन्म लिया, लेकिन तीन साल पहले हुए एक दर्दनाक हादसे में नितिन हमेशा के लिए अपाहिज हो गया। बिना व्हील चेयर के वह एक जगह से हिल तक नहीं सकता है। नितिन अक्सर श्वेता से कहता कि वह किसी और से शादी कर ले, लेकिन श्वेता हमेशा उसे अपने प्यार का वास्ता देकर चुप करा देती।

2 फरवरी को नितिन और श्वेता की शादी की छठी सालगिरह थी। दोनों ने केक काटा और रात 12 बजे के करीब सब सोने चले गए, लेकिन नितिन के मन में कुछ और ही चल रहा था। रात नितिन ने अपनी पत्नी श्वेता और 4 साल के बेटे गर्व की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटे की हत्या के बाद नितिन ने रात डेढ़ बजे अपने ससुराल वालों को फोन किया और इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस वालों को भी यह जानकारी दी। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो नितिन का कमरा भीतर से बंद था। जब पुलिस ने आवाज दी तो नितिन ने कहा कि वह दरवाजा नहीं खोल सकता जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर श्वेता और गर्व की लाश जमीन पर पड़ी थी और आरोपी नितिन उस कमरे के एक कोने में चुपचाप पड़ा था।

नितिन की शारीरिक हालत को देखते हुए यह मुश्किल लगता है कि उसने ही हत्या की है। मारी गई लड़की के घरवालों का आरोप है कि नितिन को एक्सीडेंट के मुआवजे के तौर पर 21 लाख रुपये मिले थे। इस रुपये को हड़पने के लिए ही नितिन के घरवालों ने मिलकर श्वेता और 4 साल के मासूम को मार डाला और सारा आरोप नितिन ने खुद पर ले लिया।

नितिन के घरवाले श्वेता के माता-पिता के आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि नितिन के अपाहिज होने के बाद श्वेता की मां चाहती थी कि उसकी शादी नितिन के छोटे भाई से हो जाए। नितिन की मां का तो यह आरोप है कि श्वेता ने ही अपने बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली, क्योंकि चलने-फिरने तक में असमर्थ नितिन तो किसी को मार ही नहीं सकता। फिलहाल पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ हो रही है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि हत्या वाली रात श्वेता और गर्व के खाने में कुछ मिलाया तो नहीं गया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.