24 मई 2012
दिल्ली धमाका: सीसीटीवी में मिले अहम सुराग
14 फरवरी 2012
आईबीएन-7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
दिल्ली में अति सुरक्षित प्रधानमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर इजरायली दूतावास की एक कार को स्टिक बम से उड़ाने के मामले में दिल्ली पुलिस को औरंगजेब रोड की एक कोठी में लगे सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन सीसीटीवी से 3 से 5 सेकंड के शॉट मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का दिख रहा है जो लाल रंग की बाइक पर सवार था। हालांकि पुलिस को नम्बर प्लेट की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और विश्लेषण कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि संदिग्ध शख्स ने भूरे रंग का जैकेट पहना था।

ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार


दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस धमाके में एक लाल मोटरबाइक का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया है। इजरायली दूतावास, खान मार्केट, प्रधानमंत्री निवास में लगे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में अति सुरक्षित प्रधानमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर इजरायल दूतावास की एक कार सोमवार दोपहर विस्फोट के बाद जलकर खाक हो गई। इस विस्फोट में इजरायली दूतावास के कर्मचारी की पत्नी और तीन भारतीय घायल हो गए। इजरायल ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि ईरान ने इस आरोप से इंकार किया है। इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक युद्ध छिड़ गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.