24 मई 2012
दिसंबर में आईआईपी दर घटकर 1.8% पर पहुंची
10 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन दर 1.8 फीसदी की दर से बढ़ा है। नवंबर में आईआईपी ग्रोथ 5.9 फीसदी रही थी। वहीं साल 2010 के दिसंबर महीने में आईआईपी ग्रोथ 8.1 फीसदी रही थी।

दिसंबर महीने में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ पर जबर्दस्त मार पड़ी है और ये -16.5 फीसदी रही। साल 2011 के नवंबर महीने में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 4.6 फीसदी रही थी। माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ में थोड़ा सुधार आया है फिर भी दिसंबर में इस सेक्टर का उत्पादन 3.7 फीसदी घटा है। नवंबर में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ -4.4 फीसदी रही थी।

मैन्यूफैक्चरिंग गुड्स सेक्टर की ग्रोथ में भी गिरावट आई है और इस सेक्टर का उत्पादन 1.8 फीसदी से बढ़ा है। नवंबर में मैन्यूफैक्चरिंग गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 6.6 फीसदी रही थी। नॉन-ड्यूरेबल कंज्यूमर गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 13.4 फीसदी रही है, जबकि नवंबर में इस सेक्टर की ग्रोथ 14.8 फीसदी रही थी।

दिसंबर में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 9.1 फीसदी से बढ़ी है। साल 2010 के नवंबर में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 14.6 फीसदी रही थी। कंज्यूमर गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 10 फीसदी रही, जबकि नवंबर में सेक्टर की ग्रोथ 13.1 फीसदी रही थी। बेसिक गुड्स सेक्टर की ग्रोथ महीने-दर-महीने आधार पर 6.3 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रही है। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.