21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

प्रोपर्टी बाजार: महंगे घरों को सस्ते में बेचेंगें बिल्डर

07 दिसम्बर 2012
सीएनबीसी आवाज़

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

आने वाले दिनों घर की कीमतें कुछ कम हो सकती हैं। रियल स्टेट डेवलपर्स की संस्था क्रेडाई ने डेवलपर्स से नहीं बिक रहे फ्लैट्स को सस्ती कीमत पर बेचने की सिफारिश की है। डेवलपर्स ने ये फैसला वित्त मंत्री से मिले निर्देश के बाद लिया है।

अगर आप मकान खरीदने जा रहे हैं तो बिल्डरों के पुराने प्रोजेक्ट में आपको सस्ते फ्लैट मिल सकते हैं। साथ ही अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। रियल स्टेट डेवपर्स की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन यानी क्रेडाई ने अपने सदस्यों को नहीं बिक रहे प्रोजेक्ट में दाम घटाने को कहा है।

डेवलपर्स का कहना है कि कई पुराने प्रोजेक्ट हैं जो अभी तक पूरे नहीं बिके हैं, और वो उसकी कीमत घटाने के लिए तैयार हैं। कई डेवपर्स सीधे कीमतें कम करने की जगह ग्राहकों को उसी रेट पर कहीं ज्यादा सुविधा देने, ब्याज दरों पर कुछ रियायत देने की तैयारी कर रहे हैं। डेवलपर्स का कहना है कि इस पहल से घर की कीमतों में पांच से दस परसेंट की कमी आ सकती है।

डेवलपर्स ने ये फैसला सरकार के दबाव पर लिया है। डेवलपर्स चाहते हैं कि बैंक अटके प्रोजेक्ट में कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग करें ताकि मंदी से जूझ रही इंडस्ट्री को राहत मिल सके। लेकिन वित्त मंत्री ने साफ किया कि पहले डेवलर्स को नहीं बिक रहे प्रोजेक्ट की कीमत घटानी होगी ताकि वो बिक सकें।

वहीं डेवलपर्स का कहना है कि नहीं बिकने वाले फ्लैट की संख्या ज्यादा नहीं है। जैसे दिल्ली एनसीआर में ऐसे फ्लैट 8,000-10,000 तक ही हैं। जबकि पूरे देश में नहीं बिक रहे फ्लैट्स की तादात 70,000 से ज्यादा नहीं है। लिहाजा इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा। इसके अलावा केवल फंसे हुए प्रोजेक्ट में ही कीमत कम की जाएगी। नए बनने वाले प्रोजेक्ट को नहीं बिकने वाले प्रोजेक्ट की कैटेगरी में नहीं शामिल किया जा सकता।

दिल्ली: देखें, प्रोपर्टी की रजिस्ट्री कहां-कहां हुई महंगी

देखें, कहां का प्रोपर्टी बाजार बनाएगा आपको ‘करोड़पति’

मुंबई: किराए की प्रोपर्टी के भी दाम आसमान पर

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.