14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका वाड्रा ने लोगों को अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय के विकास की याद दिलाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने सलमान खुर्शीद-निर्वाचन आयोग विवाद पर कहा कि चुनाव में ऐसी बातें होती रहती हैं।
रायबरेली के बछरावां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "आपको याद होगा, जब रायबरेली से सांसद इंदिरा गांधी थीं तो उस समय केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकारें थीं, तब आपके क्षेत्र और राज्य का कितना विकास हुआ था।"
उन्होंने कहा, "इस चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत करेंगे तो आपका क्षेत्र और प्रदेश आगे बढ़ेगा। सोनिया जी (सोनिया गांधी) के हाथ मजबूत कीजिए, जिससे दिल्ली के साथ-साथ लखनऊ में भी कांग्रेस की सरकार होगी और आपके क्षेत्र व राज्य के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।"
प्रियंका ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की नीतियां आपके अधिकारों पर केंद्रित हैं। केंद्र की सरकार ने आपको रोजगार, शिक्षा और सूचना का अधिकार दिया और अब भोजन का अधिकार देने जा रही है।"
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, "पिछले पांच साल में केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए भेजा गए हजारों करोड़ रुपये कुछ नेताओं की जेब में चला गया। कुछ चुनिंदा लोगों का ही विकास हुआ और आप वहीं के वहीं रह गए।"
प्रियंका ने गैर कांग्रेसी सरकारों पर उत्तर प्रदेश का विकास न करने का आरोप लगाते हुए लोगों से कहा, "इन दलों ने केवल आपसे विकास के झूठे वादे किए। इस चुनाव में अवसरवादी राजनीति को नकारिए।"
लोगों से बदलाव की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "आप लोगों ने अगर सोच-समझ्झ्झकर मतदान नहीं किया, तो सबसे बड़ा नुकसान आपका ही होगा। कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी का नहीं।"
राहुल-प्रियंका नजर आए एक साथ, किया रोड शो!
ज्ञात हो कि अपने भाई राहुल की सहायता के लिए प्रियंका पिछले कुछ दिनों से रायबरेली और अमेठी में डेरा डाले हुई हैं। वह जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं।
अल्पसंख्यक आरक्षण के मुद्दे पर कानून मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के ताजा बयान से उपजे विवाद के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, "चुनाव के दौरान इस तरह की चीजें होती रहती हैं।"
प्रियंका ने हलौर कस्बे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "लोग किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले का हल जल्द हो जाएगा।"
योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा उनके ऊपर किए गए प्रहार का जिक्र करने पर प्रियंका ने कहा, "अगर लोग व्यक्तिगत प्रहार करते हैं तो इसका मतलब उन्हें चुनाव में मुद्दों की समझ नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि प्रियंका पिछले दिनों रायबरेली में चुनावी जनसभा की मंच पर अपने दोनों बच्चों को ले गई थीं। इस बात को लेकर बाबा रामदेव ने उन पर निशाना साधा था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












