24 मई 2012
चेन्नई: क्लासरूम में छात्र ने की शिक्षिका की हत्या
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


चेन्नई।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक निजी स्कूल में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में एक छात्र ने क्लासरूम में ही अपनी शिक्षिका की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात मद्रास उच्च न्यायालय परिसर के दूसरी तरफ व्यस्त पैरीज कॉर्नर में आर्मेनियन स्ट्रीट में स्थित सेंट मैरीज एंग्लो इंडियन स्कूल में उस समय हुई, जब शिक्षिका उमा माहेश्वरी नौवीं कक्षा के बच्चों को हिन्दी पढ़ा रही थीं। इसी दौरान उनके एक छात्र मोहम्मद इमरान ने उन पर हमला कर दिया और उन पर छुरे से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में शिक्षिका का पेट कई जगह पर कट गया। इस दौरान क्लास में बाकी छात्र भौंचक्के से रह गए। शिक्षिका की अत्यधिक खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि शिक्षिका ने इमरान के माता-पिता से उसकी शिकायत की थी, जिससे वह नाराज था। इस घटना से डरे-सहमे छात्रों के शोर मचाने पर दूसरी कक्षा के छात्रों और अध्यापकों ने आकर शिक्षिका को उठाया और उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सबने मिलकर इमरान पर काबू पाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय क्लास में छह छात्र मौजूद थे। इस घटना से स्कूल में तनाव फैलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने दिन भर की छुट्टी घोषित कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। यह खबर फैलते ही घबराए माता-पिता अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूल पहुंच गए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.