26 अक्टूबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
डरबन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स टीम किंग्समीड मैदान पर गुरुवार को खेले गए चैम्पियंस लीग-2012 ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लायंस टीम से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। लायंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को 22 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
लायंस ने डेयरडेविल्स के समक्ष जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए वह निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी। डेयरडेविल्स की ओर से केविन पीटरसन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए जबकि लायंस की ओर से निल मैकेंजी ने सिर्फ 28 गेंदों पर नाबाद 46 रन बना डाले। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लायंस के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और लगातार अंतराल पर वे डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों को झटका देते रहे। पीटरसन के अलावा डेयरडेविल्स के और दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
लायंस की ओर से डिर्क नेंस, क्रिस मौरिस और एरोन फांगिसो को दो-दो विकेट मिले जबकि जीन साइम्स, ड्वाइन प्रीटोरियस और सोहैल तनवीर को एक-एक विकेट हासिल हुए।
इससे पहले, डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर लायंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। गुलाम बोडी के शानदार 50 और नील मैकेंजी के 46 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत लायंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।
लायंस की ओर से एल्वीरो पीटरसन और बोडी ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। उमेश यादव ने छठे ओवर में पीटरसन को पवेलियन भेज लायंस टीम को पहला झटका दिया। पीटरसन ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
क्विं टन डी कोक के रूप में लायंस को दूसरा झटका लगा। अजीत अगरकर की गेंद पर उन्मुक्त चंद ने उनका शानदार कैच लपका। कोक ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्होंने दो चौके जड़े।
ड्वाइन प्रीटोरियस कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पवन नेगी की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच लपका।
चौथे विकेट के लिए बोडी और मैकेंजी ने 59 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। बोडी के 18वें ओवर में आउट होने से यह साझेदारी टूटी।
बोडी ने 49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। मैकेंजी ने सिर्फ 28 गेंदों पर नाबाद 46 रन बना डाले। उन्होंने चार चौके और एक छक्के लगाया।
डेयरडेविल्स की ओर से यादव ने दो विकेट झटके जबकि अगरकर, नेगी और मोर्ने मोर्कल को एक-एक विकेट मिला।
डेयरडेविल्स ने ग्रुप-ए से अंतिम-4 दौर में जगह बनाई थी जबकि लायंस क्लब ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में पहुंची। लायंस ने ग्रुप स्तर पर चार मैच खेले और तीन मैच जीते जबकि एक मैच में उसे हार मिली।
दूसरी ओर, डेयरडेविल्स टीम ने चार मैचों में से दो मैच जीत थे जबकि उसके खाते के दो मैच बेनतीजा रहे। ये मैच बारिश के कारण धुल गए थे।
डेयरडेविल्स ने चार मैचों से 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसी तरह लायंस के खाते में भी इतने ही अंक थे।
चैम्पियंस लीग: बारिश की भेंट चढ़ा अंतिम लीग मुकाबला
रैना: धोनी ने कहा था, बस कप्तानी के मजे लो!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












