24 मई 2012
खुर्शीद मुश्किल में भाजपा ने मांगा इस्तीफा
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



लखनऊ/नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को लुभाने के मकसद से दिए बयान को लेकर विवादों में आए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद मुश्किलों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है, वहीं कांग्रेस ने भी उन्हें नसीहत की घुट्टी पिलाई।

भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने वाराणसी में संवाददाताओं से कहा, "हमारी मांग है कि सलमान खुर्शीद तत्काल इस्तीफा दें। अगर वे इस्तीफा देने में आनाकानी करते हैं तो प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से सिफारिश कर उन्हें बर्खास्त करवाएं।"

स्वराज ने कहा, "अल्पसंख्यक आरक्षण को लेकर चुनाव आयोग की चेतावनी के बावजूद कानून मंत्री बार-बार अल्पसंख्यक आरक्षण की वकालत कर रहे हैं। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।"

विवादों में घिरे खुर्शीद ने प्रधानंमत्री को सफाई दी



राज्यसभ में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने तो आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक सोची समझ्झी रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को मजहबी रंग देने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी इस षड्यंत्र में शामिल है।

जेटली ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पूरी कांग्रेस पार्टी एक सोची-समझी रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के चुनाव को मजहबी रंग देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का उद्देश्य अल्पसंख्यकों को गुमराह करके और समाज को बांटकर उसका लाभ लेने का है।"

जेटली ने कहा कि प्रदेश में अभी तक के चुनाव अभियान में कांग्रेस कहीं मैदान में नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस अब इस प्रयास में है कि मजहबी आधार पर वोट पड़े। इसीलिए केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता अल्पसंख्यक आरक्षण और बटला हाउस मुठभेड़ जैसे मुद्दे बार-बार उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता कट्टरपंथियों की भाषा बोल रहे हैं तो कुछ विकास की बात कर रहे हैं। यह एक सोची समझ्झी रणनीति के तहत हो रहा है और इस खतरनाक षड्यंत्र में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है।"

जेटली ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील करते हैं कि ऐसी हल्की और खतरनाक परम्पराएं न डाली जाएं कि देश का कानून मंत्री ही कानून तोड़ने लगे। अगर देश का कानून मंत्री ही कानून तोड़ने लगेगा तो एक आम नागरिक को अनुशासित रखने में शासन प्रशासन के प्रयास को चोट पहुंचेगी।"

जेटली ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की साख को चुनौती देने वाले सलमान खुर्शीद को मंत्री पद से बर्खास्तगी की अनुशंसा करके एक उदाहरण पेश करेंगे।"

कांग्रेस ने कानूनमंत्री को ही दिया कानून का सबक


जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने उत्तर प्रदेश में खुर्शीद के प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "खुर्शीद का बयान राजनीतिक फायदे से प्रेरित है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश में खुर्शीद के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाएं।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने खुर्शीद के बयान की आलोचना करते हुए इलाहाबाद में कहा, "चुनाव आयोग की तरफ से पहले भी खुर्शीद को चेतावनी मिली थी। इसके बाद भी वह नहीं माने। यह गलत है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.