18 अगस्त 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बेंगलूरु। कर्नाटक सरकार की मेहनत और बेंगलूरु के पुलिस-प्रशासन की कोशिश की वजह से बेंगलूरु में पलायन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बेंगलूरु में नॉर्थ ईस्ट के जो लोग बचे हैं, उनमें धीरे-धीरे भरोसा बहाल होने लगा है।
साजिश की अफवाह बेंगलूरु में अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। सरकार की पहल और प्रशासन की मुस्तैदी रंग लाने लगी है। नॉर्थ ईस्ट की तरफ जाने वाले लोगों की जैसी भीड़ बीते दिनों प्लेटफॉर्म की तरफ उमड़ी थी उसमें अब कमी आई है। जिन इलाकों में नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले लोगों की अच्छी-खासी तादाद है वहां पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।
सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
असम की आग अब लखनऊ पहुंची, प्रदर्शन हुआ हिंसक
पुलिस खौफजदा लोगों के साथ ही इलाके में रहने वाले हर समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर रही है। इन बैठकों में माहौल को बेहतर बनाए रखने की कोशिशों पर ध्यान दिया जा रहा है। खुद पुलिस के आला अधिकारी लोगों से मिलकर एकजुटता बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की जा रही है।
बेंगलूरु की जनता भी इस मौके पर जबरदस्त भाईचारे की मिसाल पेश कर रही है। नॉर्थ ईस्ट के जो छात्र और कामगार शहर में हैं उन्हें हर तरह की सुरक्षा का तो भरोसा दिया ही जा रहा है। साथ ही उन्हें इस बार साथ ही ईद मनाने की दावत दी जा रही है। यही नहीं, जो लोग पलायन कर चुके हैं, उनसे भी ईद के मौके पर लौट आने की गुजारिश की जा रही है।
‘बल्क SMS-MMS’ पर रोक, फेसबुक-ट्विटर पर कड़ी नजर
सरकार की तरफ से भी कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। बेंगलूरु रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक सरकार का मानो मंत्रिमंडल ही रोज पहुंच रहा है। शुक्रवार को तो कर्नाटक के मंत्रियों के साथ ही असम के दो मंत्री भी प्लेटफॉर्म पर दिखे। इन नेताओं ने बेंगलूरु को सुरक्षित शहर बताया और दहशतजदा लोगों को पलायन नहीं करने की सलाह दी।
लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए अर्द्धसैनिक बल के 600 जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। जब भरोसा जीतने के इतने जतन किए जा रहे हों तो इसका मनचाहा असर तो दिखना ही था। सो बेंगलूरु में पलायन का ग्राफ गिरने लगा है। शुरुआती दो दिनों में जहां 12 हजार लोगों ने ट्रेन पकड़ी, वहीं शुक्रवार को ये संख्या घटकर 3 हजार पहुंच गई।
असमियों के पलायन पर संसद में बरपा हंगामा
देश के कई हिस्सों से पूर्वोत्तर के लोगों के पलायन में आज काफी कमी आई। वहीं शुक्रवार को बैंगलोर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पूर्वोत्तर के लोगों पर हमले की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए धर्मगुरुओं की भी मदद ली जा रही है।
बैंगलोर में अफवाहों से डरे सहमे पूर्वोत्तर के लोगों का पलायन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर के करीब तीन हजार लोगों ने ही बैंगलोर छोड़ा, जबकि पिछले दो दिन में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने शहर छोड़ा था। सरकार का दावा है कि शहर में कड़ी सुरक्षा और हिफाजत का भरोसा मिलने के बाद पूर्वोत्तर के लोगों का भरोसा बढ़ा है।
दिलासे काम नहीं आए, बेंगलूरु से असमियों का पलायन जारी
उधर, असम के दो मंत्रियों ने भी बैंगलोर स्टेशन पहुंचकर पूर्वोत्तर के लोगों का हौसला बढ़ाया। सरकार का दावा है कि उसकी कोशिशें रंग ला रही हैं। कर्नाटक में अफवाहों के खिलाफ धर्मगुरुओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बैंगलोर की मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज के बाद अमन की अपील के साथ लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की गई।
उधर, पुणे में भी हालात सुधारने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को बाल गंधर्व थियेटर में शहर के प्रभावी लोगों की बैठक हुई जिसमें पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद लोगों ने भरोसा दिया कि पूर्वोत्तर के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वो पूरी तरह महफूज हैं।
इस बीच बेंगलूरु पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया। 3 को मारपीट करने के आरोप में तो 3 को अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जाहिर है, सरकार और पुलिस-प्रशासन अब किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।
अफवाहों से हिला देश, असम से बैंग्लुरु तक अफरा-तफरी
आपकी राय: देश में फैल रही असम हिंसा की आग के लिए कौन जिम्मेदार?
असम हिंसा के बाद देश के कई हिस्सों में फैली अफवाहों से जुड़ी तमाम खबरें:
क्या आपने यह खबर अपने दोस्तों से शेयर की?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- मौत से पहले IPL स्पॉट फिक्सिंग का भंडाफोड़ कर गया इंस्पेक्टर बद्रीश दत्त
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- लखनऊ में स्वाइन लू से महिला की मौत
- दिल्ली में गर्म हुआ मौसम
- सीरियाई शरणार्थियों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हुई : यूएनएचआरसी
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
- CBI अधिकारी 15 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- उप्र में पारा 45 डिग्री के पार
- अमेरिका में रेल हादसा, न्यूयार्क-बोस्टन रेलमार्ग बाधित (लीड-1)
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, स्पॉट फिक्सिंग में और एक नया खुलासा....
- मुल्ला नसरुद्दीन की प्रेमिका पर अमीर का कहर
- ‘माइक्रोसॉफ्ट किंग’ बिल गेट्स हैं दुनिया में सबसे अमीर
- फिल्म समीक्षा 2: ‘औरंगजेब’, अच्छी कहानी पर बुरी फिल्म!
- यूपीः नाबालिग को बंधक बना दो दिनों तक किया गैंगरेप
- देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- गानों की गुणवत्ता जाननी हो तो बच्चों से पूछें: हेलीवेल
- देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- दिल्ली पुलिसः द्रविड़, शिल्पा, कुंद्रा से पूछताछ नहीं
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













