24 मई 2012
प्रियंका का आह्वान, उन्हें नकारिए, जिन्होंने आपको नकारा!
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


रायबरेली।
गैरकांग्रेसी सरकारों पर सालों से उत्तर प्रदेश की जनता को नकारने का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही प्रदेश में विकास हो सकता है। रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "22 साल बाद आपके पास प्रदेश को बदलने का मौका है। इस चुनाव में नौजवानों और बच्चों के भविष्य को बनाने का मौका है। अगर आपने बदलाव नहीं किया, तो आप वहीं की वहीं रह जाएंगे।"

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर प्रदेश विकसित राज्य था, लेकिन पिछले 22 सालों से प्रदेश में विकास नहीं हुआ। इसलिए राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह गया। गैर कांग्रेसी सरकारों में भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला है।

मायावती सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, "विकास और उन्नति का वादा करके बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सत्ता में आई, लेकिन पिछले 5 साल से आपने देखा कि केंद्र से राज्य के विकास के लिए भेजा जाने वाला हजारों करोड़ रुपया पार्कों को बनाने में जाया किया गया। खुद की ऊंची-ऊंची इमारतों को खड़ा करने में खर्च किया गया।"

उ. प्र. को सुधारना है, तो कांग्रेस पर भरोसा करो: प्रियंका


उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करता है। क्या उसे अपने राज्य में रोजगार पाने का अधिकार नहीं है। आप ये सवाल अपने आप से पूछिए। राजनीतिक दल आपके पास अपना स्वार्थ साधते हैं। जागिए। जागरूक बनिए। किसी को खुद का फायदा उठाने का मौका मत दीजिए। अपनी शक्ति को पहचानिए।

पहले चरण के मतदान प्रतिशत पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा, "प्रदेश के इतिहास में पहली बार 62 फीसदी मतदान हआ है। उम्मीद करती हूं कि आप भारी संख्या में घरों से मतदान के लिए निकलकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर ही सूबे का विकास हो सकता है। इस चुनाव में ऐसी राजनीति को नकारिए जो 22 सालों से अपको नकारती आ रही है।"

अपने बेटों के साथ दो दिन के अंतराल पर गुरुवार को अमेठी-रायबरेली दौरे पर पहुंचीं प्रियंका इस चुनाव में तीसरी बार प्रचार करने यहां पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका अगले तीन से चार दिन रायबरेली और अमेठी की 10 सीटों पर प्रचार करेंगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

Feb 10, 2012

Jisne raj chalane deka liya tha bu tu doniye chod diye aap kya kar loge aab bharat ko murkh bnana chod do bharat jag gya hai mujh bharat sarkar se tu kuch mila nahi tu logo ko kya milega

PREETY SINHA gaya (bihar)

Feb 09, 2012

जिसने ५० साल राज़ किए है उन्हे क्या करे
सिर्फ़ नाम बदला है
ख़ान दान पूरा वही है
आब तो दूसरे लोगो को आने दो
ये तो नेताओ की सुरुआत है आगे आगे देखो क्या क्या होता है
सबसे पहले वनसवाद की राजनीति ख़तम करना है
जागो इंडिया जागो

O P Tiwari Ratlam

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.