24 मई 2012
अच्छी खबरों ने एशियाई बाज़ारों को संभाला
13 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में हल्की मजबूती नजर आ रही है। ग्रीस पर दिवालिया होने का संकट टलने की खबरों से एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई है।

निक्केई 26 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 8,973.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 44 अंक यानि 0.2 फीसदी की उछाल लेकर 20,828 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट 16 अंक यानि 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 2,336 के स्तर पर आ गया है।

वहीं एसजीएक्स निफ्टी 2 अंक चढ़कर 5,390 के स्तर पर पहुंच गया है। कोरियाई बाजार के इंडेक्स कोस्पी में 7.5 अंक की तेजी आई है। स्ट्रेट्स टाइम्स में 5 अंक और ताइवान इंडेक्स में 9 अंक की उछाल दर्ज की गई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.