24 मई 2012
एशियाई बाजारों में 0.5% की गिरावट
14 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट हावी है। दरअसल मूडीज ने यूरोपियन यूनियन के 9 देशों की रेटिंग घटाई है जिससे एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। लिहाजा एशियाई बाजारों में 0.5 फीसदी तक की कमजोरी दिख रही है।

निक्केई 22.27 अंक यानि 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 8,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 38 अंक यानि 0.2 फीसदी लुढ़ककर 20,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट 11.50 अंक यानि 0.5 फीसदी टूटकर 2,340.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं एसजीएक्स निफ्टी 13 अंकों की गिरावट के साथ 5,400 के करीब आ गया है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 8 अंक यानि 0.4 फीसदी टूटकर 1,998 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 16.50 अंक यानि 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,960 पर आ गया है। ताइवान इंडेक्स 62.18 अंक यानि 0.8 फीसदी लुढ़ककर 7,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.