23 अक्टूबर 2012
CNN IBN
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नोएडा। नोएडा में अन्ना की सहयोगी एनी कोहली ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य प्रशांत भूषण के घर पर हंगामा किया। एनी कोहली ने आरोप लगाया कि आईएसी के सदस्यों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। अरविंद केजरीवाल के बीच बचाव के बाद मामले को शांत किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरविंद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी एनी कोहली ने जमकर बवाल किया था।
एनी कोहली का आरोप है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य ये बताएं कि दरअसल वो क्रांतिकारी हैं या भी राजनेता। साथ ही उन्होने कहा कि मैंने कोई सीन नहीं क्रिएट किया है। जब मैं एयरपोर्ट पर पहली बार गई थी तो वहां पर कोई मीडिया नहीं था। फिर अब ये बात क्यो की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मैं रोड पर हूं और रहूंगी, लेकिन राजनीति में मैं अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं हूं। अरविंद ने कहा कि एनी जी ने बताया की मुंबई एयरपोर्ट पर उनके साथ आईएसी के सदस्यों से बदतमीजी की। अगर ऐसा है तो मैं उनसो अभी माफी मांगता हूं।
कौन है एनी कोहली?
एनी कोहली मुंबई के अंधेरी में रहती हैं। वो वकील भी रही हैं और अंधेरी में प्रॉपर्टीज के डॉक्यूमेंटेशन का काम भी करती हैं। एनी इंडिया अगेंस्ट करप्शन की मुंबई वॉलंटियर भी थीं, लेकिन ये उस वक्त की बात है जब लोकपाल को लेकर अन्ना नेतृत्व में मुहिम चल रही थी। एनी ने अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन वह उनसे नहीं मिल पाईं और बाद में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा मचा दिया।
केजरीवाल की पीसी में काटा था बवाल
रविवार को गाजियाबाद में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुद को अन्ना का समर्थक बताने वाली एनी कोहली ने हंगामा खड़ा कर दिया था। एनी ने केजरीवाल से कुछ तीखे सवाल पूछे। उन्होंने केजरीवाल से देश के सामने अपनी पहचान साफ करने को कहा। कोहली ने अरविंद से पूछा कि क्या वो राजनीतिज्ञ हैं या फिर कोई समाजिक कार्यकर्ता? कोहली के सवाल पर अरविंद ने कहा कि वो राजनीतिक क्रांतिकारी हैं, जबकि महिला का कहना है कि अरविंद ने उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। एनी का कहना है कि उनका अरविंद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एनी के मुताबिक वो और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ता अन्ना के समर्थक हैं, जबकि अरविंद का कहना है कि वो एनी को नहीं जानते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












