11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें
मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के पेट की सर्जरी शनिवार को मुम्बई के एक अस्पताल में होगी। उनकी यह सर्जरी जटिल नहीं है।
अमिताभ ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पर लिखा था, "आज भी मेरे कुछ चिकित्सकीय प्रक्रियाएं हुईं और अब मैं अपने विस्तृत परिवार को बताना चाहता हूं कि 11 फरवरी की सुबह मेरी सर्जरी होने वाली है। मैं अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरा विस्तृत परिवार मुझे ऐसा कराने देगा।"
अमिताभ ने कहा था, "सीटी स्कैन जांच में पेट में तकलीफ का पता चला, तब सर्जरी के लिए सहमति दी गई..तो अगले कुछ दिन तक मैं अस्पताल में रहूंगा लेकिन आपको अस्पताल से मिलने वाले मेडिकल बुलेटिन उबाऊ हो सकते हैं लेकिन मैं जहां तक सम्भव हो सकेगा आपको सूचनाएं देता रहूंगा।"
69 वर्षीय अमिताभ बीते लम्बे समय से अपनी स्वास्थ्यगत तकलीफों से परेशान हैं और रोग मुक्त जीवन जीना चाहते हैं।
मैं नहीं कर सकता बिग बी का मुकाबला: ह्रितिक
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के मुताबिक उनके पिता अमिताभ बच्चन की 1982 में 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के चलते ही शनिवार को उनके पेट की सर्जरी होने जा रही है।
‘कुली’ की दुर्घटना के कारण ‘पा’ हैं बीमार: अभिषेक
अभिषेक ने शनिवार को कहा, "पा की सर्जरी होने जा रही है। उनकी 1982 में हुई दुर्घटना के चलते ही यह सर्जरी हो रही है। बीते बरसों के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। वह हमेशा स्वस्थ होकर आए हैं।" उन्होंने बताया कि बिग बी का ऑपरेशन मुम्बई में होगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












