24 मई 2012
अमिताभ के पेट में तकलीफ, सर्जरी 11 फरवरी को

09 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें  

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि शनिवार को उनके पेट की सर्जरी होगी।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि आज भी मेरे कुछ चिकित्सकीय प्रक्रियाएं हुईं और अब मैं अपने विस्तृत परिवार को बताना चाहता हूं कि 11 फरवरी की सुबह मेरी सर्जरी होने वाली है। मैं अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरा विस्तृत परिवार मुझे ऐसा कराने देगा।

मैं नहीं कर सकता बिग बी का मुकाबला: ह्रितिक

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का कहना है कि उनकी सर्जरी बहुत जटिल नहीं है। अमिताभ ने कहा कि मुझे आज से इंजेक्शन दिए जा रहे हैं और अगले कुछ दिनों तक दिए जाते रहेंगे। कल सीटी स्कैन जांच में पेट में तकलीफ का पता चला, तब सर्जरी के लिए सहमति दी गई. तो अगले कुछ दिन तक मैं अस्पताल में रहूंगा लेकिन आपको अस्पताल से मिलने वाले मेडीकल बुलेटिन उबाऊ हो सकते हैं लेकिन मैं जहां तक सम्भव हो सकेगा आपको सूचनाएं देता रहूंगा।

डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान

69 वर्षीय अमिताभ बीते लम्बे समय से अपनी स्वास्थ्यगत तकलीफों से परेशान हैं और बीमारी मुक्त जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि इतनी तकलीफों के बाद भी ईश्वर ने मुझे इतना साहस दिया कि मैं अपना काम जारी रख सका। यह मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्यार का नतीजा है कि मैं कई अवसरों पर दोबारा काम के लिए खड़ा हुआ हूं और मुझे लगता है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.