24 मई 2012
कांस्टेबल ने की गुस्ताखी, तो लगानी पड़ी गुलाटी!
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत परिसर में मंगलवार को एक घटना देखकर वकील दंग रह गए। वकीलों ने देखा कि वर्दी में एक पुलिसकर्मी को सजा के तौर पर परिसर के एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक गुलाटी लगवाया जा रहा था।

मानवाधिकारों का उल्लंघन करने पर वकीलों ने अवर पुलिस आयुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अवर डीसीपी (नई दिल्ली) सेजु पी. कुरुविला मंगलवार सुबह 11 बजे परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल दिनेश कुमार (30) को मोबाइल फोन पर बात करते हुए पाया। डीसीपी ने पाया कि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल लोगों की सुरक्षा जांच नहीं कर रहा था।

वकीलों ने अपनी शिकायत में कहा, "कांस्टेबल जो अदालत परिसर के गेट नम्बर छह पर तैनात था। उसे करीब 100 मीटर पुस्तकालय तक गुलाटी मारने के लिए बाध्य किया गया। यह पूरी तरह से अमानवीय था।"

वकीलों ने कुरुविला पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांस्टेबल का बैज फाड़ दिया और उसका मोबाइल फोन छीनते हुए उसे अपशब्द कहे।

वकीलों ने पुलिस अधिकारी का विरोध किया और अवर डीसीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने इस मामले में अदालत से हस्तक्षेप करने की अपील की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.