14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
बेंगलूरु। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार का मोबाइल फोन नंबर उस देश के अत्यंत विशिष्ट व्यक्तियों को छोड़कर आम लोगों को शायद ही पता हो, लेकिन उत्तरी कर्नाटक के एक कस्बे के 22 वर्षीय एक युवक ने अनजाने में एक नंबर डायल कर दिया जो हिना का था। युवक सिर्फ कन्नड भाषा जानता है। कुछ समय बाद जब पुलिस ने उसके दरवाजे पर दस्तक दी और पूछा कि उसने हिना को क्यों फोन किया, तब उसे अहसास हुआ कि उसने आफत मोल ले ली है।
पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद वजीर अहमद ने रायचूर में सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि बेंगलुरू से करीब 400 किलोमीटर उत्तर रायचूर जिले के बुद्दीनी गांव में रहने वाला अमरेश गंगप्पा बुद्दीनी से पूछताछ की गई, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि वह नंबर अनजाने में डायल किया गया था।
उन्होंने बताया कि वह मोबाइल नंबर दो महीने पहले डायल किया गया था। अमरेश से पूछताछ तब की गई जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्रालय को सचेत किया।
अमरेश अपने गांव के निकटवर्ती सिंधनूर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सहायक के तौर पर कार्यरत है। उसने पुलिस से कहा कि कुछ छात्र उसका मोबाइल लेकर अंदाज से कोई न कोई नंबर डायल करते रहते थे, उसी दौरान जो नंबर डायल किया गया वह हिना का निकला।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.