24 मई 2012
विदेशी इलाज से ज्यादा सस्ता है भारतीय इलाज!
12 सितम्बर 2011
आवाज़ समाचार


विदेशों से ज्यादा सस्ता है भारतीय मेडिकल इलाज। जी हां सस्ते इलाज की वजह से दुनिया में भारत मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर उभर रहा है।

एसएचओएम के मुताबिक ये इंडस्ट्री 2015 तक 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार को भी पार कर जाएगी। जिसका सीधा फायदा हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनियों को होगा।

पिछले साल सिर्फ 3 बड़ी हॉस्पिटल चेन  फोर्टिस हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल और मेक्स हेल्थकेयर ने करीब 90,000 विदेशियों का इलाज किया। अपोलो हॉस्पिटल्स का मानना है कि  इस साल उनके मरीजों की संख्या में करीब 70-80 फीसदी इजाफा होने की संभावना है।

वहीं मैक्स हेल्थकेयर का भी मानना है कि उनके मरीजों की भी संख्या करीब 40 फीसदी तक बढ़ेगी। जानकारों का कहना है कि मेडिकल टूरिज्म का भविष्य अच्छा है।

भारत में इलाज का खर्च अमेरिका और यूरोप के मुकाबले आधा या तिहाई ही खर्च होता है। इसलिए भारत आने वाले विदेशियों की गिनती बढ़ रही है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि ये हॉस्पिटल चेन्स में पैसा लगाने का सही समय है। जानकारों के मुताबिक विदेशी मरीजों की संख्या बढ़ने से न सिर्फ  हॉस्पिटल चेन को फायदा होगा बल्कि दवा कंपनियों को भी फायदा होने की संभावना है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.