24 मई 2012
मौका भुनाने को तैयार हैं जिया
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

कराची।
इंग्लैंड के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाने वाली ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शृंखला के लिए पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में पहली बार जगह बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज अवैस जिया खासे उत्साहित हैं। जिया का कहना है कि वह इस मौके को भुनाने को लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिया ने हाल में घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने रावलपिंडी रैम्स टीम की ओर से खेलते हुए पांच ट्वेंटी-20 मुकाबलों में 177 रन बनाए थे। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह चौथे स्थान पर थे।

वेबसाइट 'ईएसपीएन क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने जिया के हवाले से लिखा है, "मेरी नई यात्रा शुरू हो चुकी है लेकिन इसको लेकर मैं थोड़ा नर्वस हूं। मेरा मानना है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में शामिल होना आसान काम नहीं है। इसके लिए मैंने लम्बा सफर तय किया है। मुझे लगता है कि मेरे मेहनत का फल मुझे मिला है। अब मेरे करियर का नया अध्याय शुरू हो चुका है। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं और मौके को भुनाने को तैयार हूं।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के साथ तीन ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला मुकाबला 23 फरवरी को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.