06 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। कैंसर से जूझ रहे धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का कहना है कि युवराज के इलाज में चार से छह महीने का समय लग सकता है। युवराज की अमेरिका में कीमोथेरेपी की जा रही है।
योगराज ने एक समाचार चैनल से कहा, अमेरिका में युवी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारत की विश्वकप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज को फेफड़े में कैंसर है। गत अक्टूबर में युवराज के बाएं फेफड़े में ट्यूमर का पता चला था, लेकिन तब उनके परिजनों ने कहा था कि यह खतरनाक नहीं है।
युवराज को कैंसर, अमेरिका में जारी है कीमोथेरेपी
लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूमर खतरनाक है और उनका अमेरिका में बोस्टन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज किया जा रहा है जहां कीमोथेरेपी का एक चरण पूरा हो चुका है। उनका इलाज उसी डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है जिसने दिग्गज साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग का इलाज किया था।
योगराज ने कहा, डॉक्टरों का कहना है कि उनके इलाज में चार से छह महीने या एक वर्ष का समय भी लग सकता है। वह मार्च तक ठीक हो सकते हैं। डॉक्टर ने युवराज से कहा है कि वह उन्हें कैंसर से छुटकारा दिलाकर वापस भेजेंगे। इससे पहले युवराज के फीजियो डॉ. जतिन चौधरी ने कहा था कि युवराज की बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है और वह मई तक फिर से मैदान पर लौट सकते हैं।
युवराज के लिए देशभर में प्रार्थना
उन्होंने कहा था कि मार्च के अंत में युवराज का सीटी स्कैन किया जाएगा और तब तक वह पूरी तरह ठीक हो चुके होंगे। अप्रैल में उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा और मई में वह फिर खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.