13 दिसंबर 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। साल 2012 में क्रिकेट जगत में कई नए रिकॉर्ड बने, कई पुराने रिकॉर्ड टूटे। लेकिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने शतकों का महाशतक जड़कर इस साल को यादगार बना दिया। यही नहीं, बांग्लादेश के खिलाड़ी अबुल हसन ने अपने पदार्पण टेस्ट में 10वें नंबर पर उतरकर शतक ठोक 110 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पेश है इस साल के खास रिकॉर्ड्स...
सचिन का 'महाशतक'
इस साल सचिन तेंदुलकर ने अपना सौंवा शतक पूरा किया। टेस्ट में 51 और वन डे में 49 शतक जड़ने वाले सचिन ने यह शतक एशिया कप में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ पर पूरा किया था। इससे पहले सचिन ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2011 में अपना शतक बनाया था। एक साल और और तीन देशों के खिलाफ टेस्ट सीरिज़,ऑस्ट्रेलिया की वन डे सीरिज़ गुजर जाने के बाद उन्होंने आखिरकार एशिया कप में अपना महाशतक पूरा किया।
10वें नंबर पर उतरकर अबुल हसन ने ठोक डाला शतक
बांग्लादेश के दसवें नंबर के बल्लेबाज अबुल हसन (नाबाद 100) ने अपने पर्दापण टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन शतक बनाकर नया इतिहास रच दिया। वह बीते 110 साल में इस क्रम पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिग्गी ड्फ ने एक जनवरी 1902 को मेलबर्न में कारनामा कर दिखाया था।
टेस्ट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाला बल्लेबाज
भारत के इंग्लैंड दौरे में एक इंग्लिश बल्लेबाज़ ने टीम इंडिया की नाक में दम कर दिया। वह कोई और नहीं इंग्लैंड टीम के कप्तान एलिस्टर कुक हैं। इन्होंने भारत दौरे पर अपनी बल्लेबाज़ी से रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। टेस्ट में सबसे कम उम्र में 7000 रन बनाने वाला बल्लेबाज़। टेस्ट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाला बल्लेबाज। पहला कप्तान जिसने अपनी पहली पांच पारियों में शतक लगाया। पहला कप्तान जिसने अपनी पहली पांच पारियों में शतक लगाया।
चेतेश्वर पुजारा का पहला दोहरा शतक
महज 10 पारियां खेलने के बाद भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 71.25 की औसत से 570 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।
एक सीरीज में रिकॉर्ड 24 विकेट
नंबर एक टीम इंग्लैंड को 0-3 से हराने वाली पाकिस्तान टीम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सईद अजमल ने इस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 24 विकेट झटके। इस सीरीज में उन्होंने अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन 55 रन पर 7 विकेट भी दर्ज किया। इसके अलावा वनडे में भी सईद अजमल रैंकिग में पहले पायदान पह पहुंचे।
अश्विन ने तोड़ा वेंकट का 47 साल पुराना रिकॉर्ड
ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 रन पर 12 विकेट लेकर भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथ ही एस.वेंकटराघवन का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ा।
एक साल में ठोके 4 दोहरे शतक
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने इस साल अपना चौथा दोहरा शतक लगाकर इतिहास कायम किया। क्लार्क ने द.अफ्रीका के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में वर्ष 2012 में अपना चौथा दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 3 जववरी, 2012 को सिडनी में भारत के खिलाफ 329 रनों की नाबाद पारी खेली और फिर 24 जनवरी, 2012 को उसी श्रृंखला में एडिलेड में 210 रन बनाए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
- UPA के 9 साल, पहले रिपोर्ट कार्ड फिर शानदार डिनर
- मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
- अमेरिका के ओकलाहोमा में प्रभावितों की घर वापसी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ट्विटर पर उड़ गई विंदू की खिल्ली, पढ़िए मजेदार ट्वीट्स
- दिल्ली@45: साल की सबसे गर्म सुबह का रिकॉर्ड
- एक तो इतनी गर्मी ऊपर से बिजली भी रहती गुल!
- देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
- दिनेश कार्तिक आचार संहिता के उल्लंघन को दोषी
- देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
- IPL spot fixing: निशाने पर साक्षी, विंदू दारा सिंह बैठा था पड़ोस में, सहेली निकली श्रीशांत की गर्लफ्रेंड
- विंदू दारा सिंह की सफाई, ‘चेन्नई टीम के मालिक ने बुलाया, धोनी की पत्नी ने बिठाया’
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- सोनाक्षी करेंगी तेल ब्रांड का प्रचार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











