26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

कोहलीः भगवान मेरे पर मेहरबान रहा

01 अक्टूबर 2012
वार्ता

कोलंबो।
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में अपनी मैच विजयी शानदार नाबाद 78 रनों की पारी की बदौलत 'मैन ऑफ द मैच' बने युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस मैच में भगवान उनपर मेहरबान रहे।

टीम इंडिया को जीत की बधाई यहां दे

कोहली ने मैच के बाद कहा, मेरे लिए बस यही महत्वपूर्ण है कि जब आप मैदान पर आते हैं तो जितना हो सके शांति और सहजता के साथ अपना खेल खेलें। अपने आखिरी मैच में कुछ ज्यादा ही सोच रहा था, लेकिन इसलिए मैंने इस मैच में सोचा था कि मैं शांति के साथ संतुलित होकर खेलूंगा। विराट ने अपनी मैच विजयी पारी में 61 गेंदों पर नौ चौकों और दो शानदार छक्कों की बदौलत नाबाद 78 रन जोड़े और टीम को पाकिस्तान के 129 रनों के मामूली लक्ष्य के सामने आसान जीत दिला दी।

ग्रुप एक के पिछले मुकाबले में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 15 रन ही जोड़े थे। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट पर जीत के लिए पूरी तरह से निर्भर करने को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। हालांकि विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद अहम मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार खुद को साबित कर दिया।

विराट ने कहा, मेरा लक्ष्य था कि टीम के लिए शुरूआती 10 से 15 ओवरों तक टिक कर खेलूं ताकि अच्छा स्कोर खड़ा कर टीम को फ्यादा पहुंचा सकूं। यह विकेट काफी धीमी है, लेकिन दुधिया रोशनी में यह काफी अच्छी है। भगवान आज काफी मेहरबान रहे।

T20 विश्वकपः भारत ने पाक को चटाई धूल, 8 विकेट से रौदा

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.