22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

T20 विश्वकप: पाक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीता

28 सितम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

कोलम्बो।
उमर अकमल और उमर गुल के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 49 रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने प्रेमदासा स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से पराजित कर दिया। अकमल ने नाबाद 43 रन बनाए जबकि गुल ने 32 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के समक्ष 134 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसके बल्लेबाजों ने आठ विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। गुल ने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही और सलामी जोड़ी 30 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर 14 के निजी योग पर रॉबिन पीटरसन की गेंद पर और मोहम्मद हाफिज 15 के निजी योग पर विकेटकीपर अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच आउट हुए। अगले बल्लेबाज नासिर जमशेद अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें पीटरसन की गेंद पर डिविलियर्स ने स्टम्प आउट किया। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल सिर्फ एक रन ही बना सके और जोहान बोथा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

शोएब मलिक ने 12 रन बनाए और उन्हें जैक कालिस ने डेल स्टेन के हाथों कैच आउट कराया। पाकिस्तान की स्थिति तब और खराब हो गई जब विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी बिना कोई खाता खोले पवैलियन लौट गए। अफरीदी ड्युमिनी की गेंद पर एल्बी मोर्कल के हाथों लपके गए। यासिर अराफात तीन रन बना सके और स्टेन की गेंद पर ड्युमिनी के हाथों कैच आउट हुए।

इसके बाद उमर अकमल का साथ गुल ने दिया और दोनों ने 27 गेंदों पर 49 रन जोड़े। गुल को स्टेन ने पीटरसरन के हाथों कैच आउट कराया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज स्टेन रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। पीटरसन को दो और कालिस एवं ड्युमिनी को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ज्यां पाल ड्युमिनी ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। पारी की शुरुआत रिचर्ड लेवी एवं हाशिम अमला ने की। दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी और अमला छह के निजी योग पर यासिर अराफात की गेंद पर शोएब मलिक को कैच थमा बैठे। अभी दक्षिण अफ्रीका की पारी में 28 रन जुड़े थे कि लेवी आठ रन के निजी योग पर सईद अजमल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद आए अनुभवी बल्लेबाज जैक कालिस ने भी निराश किया और वह सिर्फ 12 रन बना सके। कालिस, मोहम्मद हाफिज की गेंद पर शाहिद अफरीदी को कैच थमा बैठे।

फरहान बेहारडिएन को 18 रन के निजी योग पर हफीज ने विकेटकीपर कामरान अकमल के हाथों स्टम्प आउट कराया। कप्तान डिविलियर्स ने 25 रन बनाए और उमर गुल की गेंद पर इमरान नजीर के हाथों कैच आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की पारी का आखिरी विकेट ड्युमिनी के रूप में गिरा। ड्युमिनी को आराफात ने कामरान के हाथों कैच आउट कराया। एल्बी मोर्कल सात रन पर एवं पीटरसन तीन रन पर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की तरफ से अराफात एवं हफीज ने दो-दो विकेट झटके जबकि अजमल एवं गुल के खाते में एक-एक विकेट आया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.