22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

स्टेडियम में गुजर रही है पाक महिला टीम की रात

29 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

कटक। आईसीसी महिला विश्वकप मे हिस्सा लेने आई पाकिस्तानी टीम को सुरक्षा कारणों से किसी होटल के बजाए बाराबती स्टेडियम में ही रात गुजारनी पड़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की पूरी टीम बाराबती स्टेडियम के क्लब हाउस मे ठहरी हुई है। प्रवक्ता ने कहा, मै इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि पाकिस्तानी टीम स्टेडियम में ही रुकी है। आईसीसी ने सभी विकल्पों और सुरक्षा पहलुओं पर विचार करने के बाद ही स्टेडियम के क्लब हाउस का चयन किया है।

महिला विश्वकप टूर्नामेंट गुरुवार से शुरु होगा जिसमें आठ टीमे हिस्सा ले रही है। पहले इस टूर्नामेंट को मुंबई में ही आयोजित किया जाना था, लेकिन शिवसेना के पाकिस्तान के मैचों में खलल डालने की धमकी के बाद अंतिम क्षणों में कटक को स्थल के रूप मे शामिल किया गया है। ग्रुप-बी के मैच कटक में आयोजित होंगे। इसमें पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। पाकिस्तान शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम अगर 17 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले फाइनल में पहुंचती है तो उसे इसके लिए मुंबई जाना पड़ेगा।

इस बीच पाकिस्तान की कप्तान आऐशा अशहर ने कहा कि उनकी टीम बाराबती स्टेडियम में किए गए इंतजामों से खुश हैं। उन्होने कहा, यहां के इंतजाम पाकिस्तान जैसे ही है। हम यहां की सुविधाओ से खुश है।

क्या विवाद उठने के बाद ही खिलाड़ी को मिलेंगे अवॉर्ड?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.