19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

एंडरसन का खुलासा, बीयर पीकर क्लार्क को ड्रेसिंग रूम में पीटा था

13 अक्टूबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मेलबर्न।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी किताब में एक खुलासा करते हुए बताया है कि साल 2006-07 की एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क की ड्रेसिंग रूम में पिटाई की थी।

पैड से की थी पिटाई
एंडरसन ने अपनी किताब ‘जिम्मी: माई स्टोरी’ में कहा है कि उन्हें क्लार्क बेहद ही घमंडी लगते थे और इसलिए एडिलेड टेस्ट से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में क्लार्क की क्रिकेटर्स पैड से पिटाई कर दी थी।

अकड़ू स्वभाव के थे क्लार्क
एंडरसन ने अपने और क्लार्क के बीच उस हादसे को बयान करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के दौरान बेहद ही नम्र स्वभाव के थे लेकिन क्लार्क उनसे अलग थे। क्लार्क बेहद ही अकड़ू स्वभाव के थे और सभी से अलग रहते थे। ब्रिटिश खिलाड़ी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से पहली बार 1990 में लंकाशायर लीग में मिले थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्लार्क के रवैये से वह काफी चिढ़े हुए थे।

बीयर पीकर क्लार्क को पीटा
एंडरसन ने कहा कि मैं डेमियन मार्टिन के साथ बैठा था और अपने पैरों की ओर देख रहा था। मैंने उनसे कहा मैं इन पैड्स में क्लार्क के सिर को लपेटना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मार्टिन ने मुझसे कहा तो ऐसा ही करो। मैंने उनसे दोबारा पूछा क्या सचमुच। फिर मार्टिन ने कहा कि हां। मैंने पहले ही कई बीयर पी रखी थी। ऐसे में मैंने अपना पैड लिया और क्लार्क को उससे पीट दिया। उस रूम में बैठे हुए सभी लोग मुझे एकटक देखने लगे। कुछ समय के लिए तो वहां बेहद शांति थी और किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था।

हैडन से भी हुआ था विवाद
एंडरसन ने बताया कि उसी शाम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्टिन का मैथ्यू हैडन के साथ भी विवाद हो गया था और इसके दो दिनों बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज, मुसीबत बनी चैंपियंस लीग

धोनी और वीरू में फूट की खबर सही

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.