18 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सचिन चैंपियंस लीग में आखिर क्या कर रहे हैं?

17 अक्टूबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

जोहानसबर्ग।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को चैंपियंस लीग छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला के लिए स्वदेश वापसी का फरमान सुनाए जाने के बाद अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि बल्लेबाजी के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए तैयारी करने के बजाए चैंपियंस लीग में क्या कर रहे हैं?

चुनिंदा शृंखला में खेलते हैं
टेस्ट और एकदिवसीय में सर्वाधिक मैच, सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतकों के विश्व रिकॉर्डधारी 39 वर्षीय सचिन अपने करियर को लंबा खींचने के लिए पिछले कुछ वर्षों में शृंखला चुनकर खेल रहे हैं। इस वर्ष आईपीएल-5 के बाद सचिन ने श्रीलंका में एकदिवसीय शृंखला नहीं खेली थी जबकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्टों की घरेलू शृंखला में खेले थे।

चैंपियंस लीग में खेल रहे हैं
सचिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के रूप में दक्षिण अफ्रीका में चल रही चैंपियंस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। यह बड़ी दिलचस्प बात है कि सचिन ने 2007 में युवाओं को मौका देने के लिए पहले ट्वेंटी-20 विश्वकप में हिस्सा लेना छोड़ा था। अपने करियर में उन्होंने सिर्फ एक अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच खेला है, लेकिन वह आईपीएल के सभी पांच संस्करणों में खेल चुके हैं।

टी20 के लिए सचिन की उम्र कतई आदर्श नहीं
मास्टर ब्लास्टर के दक्षिण अफ्रीका में चल रही चैंपियंस लीग में हिस्सा लेने पर क्रिकेट हलकों में हैरानी जताई जा रही है। सचिन 39 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं और ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लिए यह उम्र कतई आदर्श नहीं मानी जाती है। यह बात अलग है कि सचिन मानते हैं कि जब तक उनके अंदर खेल का मजा लेने की भूख रहेगी वह खेलते रहेंगे।

गत वर्ष निकला था आखिरी शतक
भारत को नवंबर के मध्य से इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्टों की घरेलू शृंखला खेलनी है, लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि क्रिकेट का सबसे बड़ा छात्र इतनी बड़ी शृंखला की तैयारी करने की बजाए चैंपियंस लीग जैसे क्लब स्तर के टूर्नामेंट में खेल रहा है। अपने करियर में 190 टेस्टों में 15533 रन और 51 टेस्ट शतक बना चुके सचिन के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक गत वर्ष जनवरी में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निकला था।

इसके बाद से 25 टेस्ट पारियों में सचिन के बल्ले से कोई टेस्ट शतक नहीं निकल पाया है। हालांकि इस दौरान वह दो बार नर्वस नाइंटीज का भी शिकार हुए। गत वर्ष इंग्लैंड दौरे में सचिन आठ पारियों में 34, 12, 16, 56, 1, 40, 23 और 91 के स्कोर बना पाए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे में वह 73, 32, 41, 80, 15, 8, 25 और 13 रन की पारियां ही खेल पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप शो
न्यूजीलैंड के खिलाफ अगस्त में हुई घरेलू शृंखला में सचिन तीन पारियों में 19, 17 और 27 रन ही बना पाए थे। इंग्लैंड की टीम पूरी तैयारी के साथ भारत दौरे पर आ रही है। इंग्लैंड का एक ही लक्ष्य है कि भारत दौरे पर किसी भी हालत में जीत हासिल की जाए और नंबर एक का जो ताज उसने दक्षिण अफ्रीका को गंवा दिया है उसके करीब भी पहुंचा जाए।

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी शृंखला को देखते हुए चैंपियंस लीग को किसी भी लिहाज में आदर्श तैयारी नहीं माना जा सकता है। यह कह पाना मुश्किल है कि जब सचिन श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला खेलने नहीं उतरते हैं तो फिर वह चैंपियंस लीग में खुद के उतरने को जायज कैसे ठहरा सकते हैं।

हालांकि सचिन ने संकेत दिया है कि वह नवंबर के पहले सप्ताह में मुंबई की तरफ से रेलवे के खिलाफ रणजी मैच खेलने उतर सकते हैं, लेकिन यह कहीं ज्यादा बेहतर होता कि क्रिकेट का बेताज बादशाह भारत को ताज वापस दिलाने के लिए चैंपियंस लीग में उतरने के बजाय टेस्ट शृंखला की तैयारी में जुटा रहता।

‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित होंगे सचिन

सांसद सचिन: खेल को स्कूलों में बनाऊंगा अनिवार्य

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

18 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.