हिन्दी इन डॉट कॉम
संजीत कुमार
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीच खटास की ख़बरों पर अब बीसीसीआई की मुहर लग चुकी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने धोनी और सहवाग में फूट की ख़बरों की पुष्टि की है।
धोनी के कटेंगे पर, अब टीम इंडिया में होंगे 3 कप्तान
अगर टीम में मतभेदों की बात करें तो कई साल से सहवाग और धोनी लंबे समय से इस मुद्दे पर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों में सबसे पहले खटास की खबर ट्वेंटी-20 विश्वकप 2007 में आयी थी, जब धोनी ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सहवाग को बैठकर यूसुफ पठान को टीम में शामिल किया था। उसके बाद से दोनों खिलाड़ियों के अकसर तकरार होती रही। धोनी ने जब सहवाग को टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बाहर बैठने को कहा था तो वीरू चिढ़ गए थे। इसके बाद हुए विवाद में धोनी ने वीरू पर बुरा प्रदर्शन का आरोप लगा दिया। माही ने कहा कि वीरू ने आईपीएल सीजन 5 के अलावा कभी भी उनकी कप्तानी में विस्फोटक खेल नहीं दिखाया है। धोनी को लगता है कि वीरू अपने खेल को लेकर हद से ज्यादा लापरवाह हैं। उनका यह भी मानना है कि वह टीम में गुटबाजी लाकर बाकी खिलाड़ियों को उनके खिलाफ करना चाहते हैं।
धोनी और वीरू में फूट की खबर सही
दोनों ही खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी और बढ़ गयी जब सीबी सीरीज-2008 के फाइनल मे सहवाग को खराब फिटनेस के चलते नहीं खिलाया गया। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को खइलाबाद में सहवाग ने कहा कि वह फिट थे। इसके बाद तो स्थिति बिगड़ती ही चली गई। टी-20 विश्व कप 2009 में धोनी ने पत्रकार वार्ता में टीम एकता का प्रदर्शन किया। इस विश्व कप में सहवाग कंधे में चोट के बावजूद टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इसके बावजूद कप्तान ने उनको आराम देने का मन बनाया था।
क्या माही का जादू खत्म हो चुका है?
वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज का कहना है कि धोनी टीम चयन में प्रदर्शन को तरजीह न देकर दोस्ती को पैमाना मानते हैं। आरपी सिंह से उनकी दोस्ती कभी छुपी नहीं है, रवीन्द्र जडेजा और पीयूष चावला को भी उन्होंने अनगिनत मौके दिए हैं। वहीं विश्व कप 2011 की जीत के बाद जहां माही इस जीत के हीरो बन रहे थे। तभी सहवाग ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया था। सहवाग के गुप्त सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो उन्होंने धोनी के सहवाग पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना था कि सहवाग जैसे बल्लेबाज़ कभी ऐसा नहीं करेंगे। साल 2008-2010 में उनका औसत अच्छा रहा है।
वेंगसरकरः ‘धृतराष्ट्र’ फ्लेचर ने किया टीम का बंटाधार
हाल में सम्पन्न हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप 2012 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मैच में सहवाग को बाहर बैठा दिया था। धोनी ने पठान से टीम की ओपनिंग करवाई और भारत यह मैच 9 विकेट से हार गया और सेमीफाइनल में पहुंच से चूक गया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद सहवाग को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में शामिल कर लिया गया था।
विश्वकप से बाहर होते ही धोनी को याद आयी ‘मां’
सहवाग ने धोनी की कप्तानी में 2008 और 2010 में अच्छा प्रदर्शन किया है। सहवाग वो बल्लेबाज है जो अपने आत्मविश्वसास और खुद पर भरोसा करने वाले हैं। जब सहवाग का आत्मविश्वसास डगमगाया तो वो टीम के लिए पराये हो गए। सहवाग वो सख्स हैं जो मुश्किल घड़ी में भी खुद को वापसी करने का माद्दा रखते हैं।
धोनी और वीरू में तकरार, भारत को पड़ी भारी?
धोनी शांत कप्तान से ज्यादा एक मूक कप्तान नजर आए
देखें, धोनी क्या बोले, जीत के लिए किसी का भी पत्ता काट देंगे
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
26 मई 2013
Oct 15, 2012
धोनी ने एंडियन क्रिकेट टीम की और सहवाग की लंका लगा दी
Vineet Dehradun
Oct 14, 2012
यह सब ग़लत हे ढूनी शानदार कप्तान हे / सब उससे जलते हे /
N.K.Tiwari Ujjain
Oct 14, 2012
यह समाचार इकतरफ़ा हेसह्बाग सही मे अच्छा नही खेल रहे व गौतम गंभीर के साथ मिल कर ढूनी को कप्तानी से हटवाना चाहते हे/ ढूनी शानदार कप्तान हे था ओर रहेगा/ अगर टीम के खिलाड़ी कप्तान के खिलाफ षडयंत्र करे टोकपतान क्या करेगवो शह दस खिलाड़िओ के बदले ना तो बेट्टिंग कर सकता हे और ना ही बॉलिंग/ अगर वो हट भी गये तो इन दोनो की तरह स्यापा नही करेंगे / उन्होने दो बार विश्व कप जितवाया हे /
N.K.Tiwari u
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











