19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

वीकेंड मैगजीनः उछाल भरी पिचों पर फिसड्डी टीमों से हार रहे हैं IPL के धुरंधर

21 अक्टूबर 2012
हिन्दी इन डॉट कॉम

दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर आईपीएल के चैंपियंस की शर्मनाक हार का सिलसिला जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चैंपियनंस लीग से बाहर हो चुकी है। मुंबई भी बाहर होने की कगार पर है, क्योंकि वर्षा के कारण मैच रद्द होने मैच अंक बांटने पड़े। चेन्नई सुपर किंग्स के हालात भी जुदा नहीं हैं। सब के सब एक-एक कर हार रहे हैं। उनको हराने वाली टीमें ऐसी हैं जिनका ना तो इतना बड़ा नाम है और ना ही खाते में कोई बड़ी उपलब्धि।

IPL बोनस कांड में मजोला दोषी पाए गए

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियंस लीग में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी है। दिल्ली से हुए पहले मुकाबले में 52 रन से हार मिली। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंभीर की सेना मात्र 108 रन पर ही ढेर हो गई। कोलकाता की ओर से टॉप स्कोर रहे 33, 22 और 13 रन।

2 घंटे के लिए 1.5 लाख लेने वाली चीयरलीडर की पूरी कहानी पढ़ें

दूसरा मैच न्यूजीलैंड की ऑकलैंड से हुआ। उम्मीद थी कि इस मुकाबले में जीत से दिल्ली डेयरडेविल्स से मिले घावों पर मरहम लगेगी, लेकिन कोलकाता के लिए ये मैच और बड़ा झटका साबित हुआ। ऑकलैंड ने गंभीर एंड कंपनी को 7 विकेट से हरा दिया। करो या मरो के मुकाबले में रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। मैच रद्द और कोलकाता नाइट राइडर्स की चैंपियंस लीग से विदाई।

स्पेशल रिपोर्टः IPL चीयरलीडर्स और सेक्स का खेल

सबसे बड़ी बात रही कि जिस कप्तानी पारी की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की चैंपियन बनी थी वो कप्तान लीग मैचों में संघर्ष करते दिखा। गंभीर का दो मैचों में स्कोर रहा 5 और 0 रन। आईपीएल की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी नाम के शेर और मैदान में ढेर वाला रहा। पहले मैच में ही सिडनी सिक्सर्स ने जोर का झटका धीरे से दिया। धोनी की टीम 14 रन से हार गई। सबसे बड़ी बात की 10 में से 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। डूप्लेसी और रैना ने जरूर कोशिश की लेकिन हेनरिक और स्टार्क के कहर के आगे टीम धराशायी हो गई।

ICC की रिव्यू रिपोर्टः IPL से बढ़ी फिक्सिंग की बीमारी

दूसरे मैच में लायंस ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। रोमांचक मैच में 6 विकेट से हराकर ये जता दिया कि 20-20 का मैच युवाओं का है और अब वक्त आ गया है कि सीनियर्स इसे स्विकार करें। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर फाफ डूप्लेसी भारतीय टीमों की दुर्दशा के लिए पिच को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पुणेः डेढ़ लाख में जिस्म बेचती थी KKR की चीयरलीडर

भारतीय टीमों को दक्षिण अफ्रीका की बाउंसी पिचों से तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है। यही वजह है कि चैंपियंस लीग में इनका प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा है।दिल्ली डेयरडेविल्स अभी बची हुई है। एकमात्र मैच में मिली जीत के साथ वो टॉप पर है, लेकिन उसका भी असली मुकाबला होना अभी बाकी है। चैंपियंस लीग में भारतीय टीमों की साख दांव पर लगी है। दक्षिण अफ्रीका में ना तो पिचें वदलने वाली हैं और ना विरोधी टीमें। जाहिर है ऐसे में इन्हीं परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

प्लेसिसः द.अफ्रीकी पिचों पर पसीने छूट रहे हैं IPL टीमों के

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.