facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की दोस्ती दिनों दिन परवान चढ़ रही है। सुनने में आया है कि धोनी को श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। धोनी ने कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया से नाता तोड़कर इंडिया सीमेंट्स कंपनी ज्वाहइन किया है। टीम की सूची में उन्हें 16वें स्थान पर रखा गया है।
धोखेबाज धोनी
गौर करने वाली बात यह है कि धोनी ने इंग्लैड के खिलाफ धर्मशाला में अंतिम वनडे के बाद कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहते हैं। लेकिन अब कुछ और ही सामने आ रहा है। खबरों में कहा जा रहा है कि धोनी बीसीसीआई कॉर्पोरेट ट्रॉफी में श्रीनिवासन की टीम इंडिया सीमेंट्स की तरफ से बतौर कप्तान खेल सकते हैं। यदि धोनी इस टीम में खेलते हैं तो उनके आराम करने की बात सिर्फ एक धोखा साबित होगी।
दोस्ती निभायी
धोनी और श्रीनिवासन की यह बॉडिंग नयी नहीं है। इससे पहले भी धोनी श्रीनिवासन के स्वामित्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीते छह सालों से कप्तान हैं। धोनी के कई निर्णयों की जब आलोचना हुई तो श्रीनिवासन का धोनी को समर्थन मिल चुका है।
हालांकि धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने भारतीय कप्तान के कॉर्पोरेट ट्रॉफी में खेलने की खबरो का खंडन करते हुए कहा था, वह कॉर्पोरेट ट्राफी में कैसे खेल सकते है। वह पिछले लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।
धोनी की ना पर वीरू को मिली ‘इंडिया’ की कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को देखते हुए ईरानी ट्रॉफी मुंबई विरुद्ध शेष भारत के बीच होने वाले अहम मुकाबले में धोनी ने खेलने से इनकार कर दिया। उनकी इनकार पर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को शेष भारत की कप्तानी सौंपी गई।
लगातार तीन टेस्ट शृंखला हार चुके धोनी 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज को भी हल्के में ले रहे हैं। कहीं दोस्ती निभाने के चक्कर में इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया भी घर में भारत को धोकर ना चला जाए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











