12 अगस्त 2012
हिन्दी इन डॉट कॉम
ओलंपिक आमतौर पर खिलाड़ियों के लाजवाब प्रदर्शन, नए विश्व रिकॉर्डों और उभरते स्टार देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लंदन ओलंपिक पर फिक्सिंग का साया इस कदर गहराया कि 30वें ओलंपिक विवादों का ओलंपिक बन गया।
बैडमिंटन से लेकर मुक्केबाजी तक फिक्सिंग के आरोपों, कई खिलाड़ियों और रेफरियों को ओलंपिक से बाहर किए जाने तथा तैराकी की नयी सनसनी चीन की यी शिवेन पर अमेरिका के डोपिंग के आरोपों ने 30वें ओलंपिक को अलग ही रंग दे दिया। लंदन ओलंपिक में सबसे ज्यादा हंगामा बैडमिंटन में फिक्सिंग और मुक्केबाजी में विवादास्पद फैसलों को लेकर हुआ। इन विवादों में भारत भी कहीं न कहीं प्रभावित हुआ। उसकी महिला बैडमिंटन युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा तथा मुक्केबाज सुमित सांगवान, विकास कृष्णन और मनोज कुमार इन विवादों के शिकार हुए।
ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला युगल खिलाड़ियों के जानबूझकर अंक और मैच गंवाने को लेकर फिक्सिंग का जो तूफान उठा उसके विश्व बैडमिंटन महासंघ को इस मामले में शामिल आठ खिलाड़ियों को ओलंपिक से बाहर कर देने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैडमिंटन विवाद में चीन, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी शामिल थी जिन पर जानबूझकर अपने ग्रुप चरण के मैच हारने का आरोप था ताकि उन्हें आगे के लिए आसान ड्रॉ मिल सके। इन खिलाड़ियों में शामिल चीन की विश्व चैंपियन जोड़ी वांग जियोली और यू यांग, इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और मेलियाना जौहरी और दो दक्षिण कोरियाई जोड़ी जुंग क्युंग इयून और किम हा ना तथा हा जुंग इयून और किम मिन जुंग को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।
बैडमिंटन खिलाड़ियों के फिक्सिंग मामले के अगले दिन ही मुक्केबाजी मुकाबलों के जजों के फिक्सिंग में लिप्त होने के आरोप लगे जिसके चलते एक रेफरी को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया जबकि दूसरे को निलंबित कर दिया गया। अन्तर्राष्ट्रीय अमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आइबा) ने तुर्कमेनिस्तान के रेफरी इशांगुली मेरेतनियाजोव को मुक्केबाजी मुकाबलों में दो विवादास्पद फैसलों के बाद लंदन ओलंपिक से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक अन्य रेफरी जर्मनी के फ्रेंक शार्मेक को पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया गया जबकि अजरबैजान के एक तकनीकी अधिकारी को भी वापस स्वदेश भेज दिया गया।
लाइट हैवीवेट (81 किग्रा) वर्ग में भारत के सुमित सांगवान की बाउट में विवादास्पद अंपायरिंग के मामले में भारत की आधिकारिक शिकायत खारिज कर दी गयी, लेकिन इस बाउट के बारे में कमेंटेटरों और दर्शकों की भी प्रतिक्रिया थी कि सांगवान को विजेता होना चाहिए था। इसके बाद भारत ने स्कोरिंग पर नाराजगी जतायी और आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी थी। लेकिन उसकी अपील खारिज कर दी गई।
एक अन्य भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण 69 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला जीत गए थे, लेकिन अमेरिका की अपील पर जजों ने फैसला बदलकर अमेरिकी मुक्केबाज को विजेता घोषित कर दिया। विकास को अमेरिका के एरोल स्पेंस के खिलाफ विजेता घोषित किया गया था, लेकिन कुछ घंटे के बाद ही यह फैसला बदल गया और विकास ओलंपिक से बाहर हो गए।
लंदन ओलंपिक सुरक्षा चिंताओं के विवाद को लेकर शुरु हुए थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ते हुए ओलंपिक पर फिक्सिंग के विवाद सबसे ज्यादा हावी हो गए। शायद ही पहले किसी ओलंपिक में फिक्सिंग को लेकर इतने विवाद हुए हों जितने लंदन ओलंपिक में अब तक हुए हैं।
ओलंपिकः मैरीकोम का गोल्ड का सपना टूटा, कांस्य जीती
ब्रिटेन की मुक्केबाजी निकोला एडम्स ने मैरीकोम को 11-6 से पराजित किया।
7 पुरुष मुक्केबाजों पर भारी पड़ी अकेली ‘सुपर मॉम’ मैरीकोम
एकमात्र महिला मुक्केबाज एम.सी मैरीकोम कांस्य पदक जीतकर अकेली ही पूरी की पूरी पुरुष टीम पर भारी पड़ गईं।
ओलंपिकः देवेंद्रो हारे, भारतीय उम्मीदों को लगा झटका
देवेंद्रो को क्वार्टर फाइनल मैच में बार्न्स ने 23-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
ओलंपिकः विजेंद्र का नहीं चला मुक्का, क्वार्टरफाइनल में हारे
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विजेंद्र को उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज अब्बोस अतोव ने 17-13 से हराया।
मुक्केबाजीः एक रेफरी ओलंपिक से बाहर, दूसरा निलंबित
तुर्कमेनिस्तान के रेफरी को मुक्केबाजी मुकाबलों में दो विवादास्पद फैसलों के बाद ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।
ओलंपिकः बॉक्सर विकास जीते, फैसला पलटा, हार गए
विकास को 13-11 से विजयी घोषित किया गया था, लेकिन कई घंटे बाद विकास की जीत का फैसला पलट दिया गया।
अंपायर के खिलाफ मुक्केबाज सांगवान की शिकायत खारिज
लाइट हैवीवेट मुक्केबाजी में हुई विवादास्पद अंपायरिंग के मामले में भारत की शिकायत खारिज कर दी गयी।
मुक्केबाज सांगवान हारे, भारत ने विरोध दर्ज कराया
सांगवान ओलम्पिक में 81 किग्रा वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में ब्राजील के फेल्काओ फ्लोरेंटिनो से 14-15 से हार गए।
बैडमिंटन में फिक्सिंग, ज्वाला-अश्विनी को मिलेगा मौका?
आठ महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों को लंदन ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है।
ओलंपिक में जानबूझकर हारे आठ बैडमिंटन खिलाड़ी
इस दौरान रेफरी ने दोनों ही टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें डिसक्वालिफाई करने की चेतावनी भी दी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











