29 सितम्बर 2012
हिन्दी इन डॉट कॉम
भारतीय क्रिकेट में इस समय कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। जहां टीम इंडिया श्रीलंका में जारी आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप में पिट रही हैं, धोनी-सहवाग विवादों में उलझी है वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्य चयनकर्ता के चयन और आईपीएल फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स की बर्खास्तगी को लेकर फंसी है।
टीम इंडिया इस समय ट्वेंटी-20 विश्वकप में अपनी खेल से ज्यादा वीरेंद्र सहवाग को लेकर चर्चा में है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विस्फोटक सलामी वीरेंद्र सहवाग को अहम मुकाबलों में बाहर बैठा रहे हैं। सहवाग को बाहर बैठना का खामियाजा धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में 9 विकेट से हारकर भुगत चुके हैं। यह पहला मौका नहीं है जब सहवाग धोनी के निशाने पर रहे हैं। इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में सहवाग और जहीर खान को बाहर बैठा दिया था। सहवाग को खिलाने पर टीम इंडिया मैं अब खुल कर मतभेद सामने आ रहे है। जहां धोनी वीरू को न खिलाए जाने पर अड़े हैं वहीं टीम सहवाग के अंदर होने का समर्थन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया से हुए मैच में सहवाग को ना खिलाए जाने पर धोनी ने कहा है की टीम में जब तक फिट घोड़े नहीं होंगे मैच नहीं जीते जा सकेंगे। सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखनी है तो सहवाग का टीम में आना बेहद जरूरी है।
दूसरी तरफ बीसीसीआई ने कप्तान धोनी की मुखालफत करने वाले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का पत्ता साफ कर दिया। श्रीकांत के बाद टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता अमरनाथ को बनना था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनका धोनी की कप्तानी का विरोध करना भारी पड़ गया। मोहिंदर अमरनाथ को जब 2011 में चयनकर्ता बनाया गया था। उस वक्त अमरनाथ के सेलेक्टर बनाए जाने पर बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट को करीब से जानने वाले हैरान रह गए थे। किसी दौर में चयनकर्ताओं को बंच ऑफ जोकर कहने वाले मोहिंदर खुद जोकर बनने को कैसे तैयार हो गए। मोहिंदर सीनियर होने के बावजूद चीफ सेलेक्टर श्रीकांत के अंदर काम करने के लिए इस वजह से तैयार हो गए थे क्योंकि बोर्ड ने भरोसा दिया कि अगले साल वही मुख्य चयनकर्ता होंगे। लेकिन बीसीसीआई की बैठक में मोहिंदर अमरनाथ को सलेक्शन कमेटी से ही बाहर कर दिया गया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर मुख्य चयनकर्ता बनना तो दूर अमरनाथ का चयन समिति से ही पत्ता साफ कैसे हो गया? बीसीसीआई की चयनित समिति में ऐसे चेहरे शामिल हैं जिसे कोई शायद ही खेलते देखा हो। चयन समिति में पाटिल सहित पांच नए चयनकर्ता शामिल किए गए हैं जिनमें विक्रम राठौड़, रोजर बिन्नी, सबा करीम, राजिंदर हंस भी शामिल हैं। विक्रम नॉर्थ जोन से, रोजर बिन्नी साउथ जोन से, सबा करीम ईस्ट जोन से और राजिंदर हंस सेंट्रल जोन से चयन समिति में शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई आईपीएल फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसी है। वित्तीय समस्याओं से झूझ रही डेक्कन चार्जर्स को बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया है। इस बर्खास्तगी के खिलाफ डेक्कन ने बॉम्बे हाई कोर्ट की शरण ली जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपए जमा कराने का आदेश दिया है। कंपनी ने 2008 में इस टीम को 508 करोड़ रुपये में खरीदा था। डेक्कन क्रॉनिकल पर 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। आईपीएल टीम से पहले कंपनी अपनी प्रिंटिंग प्रेस और प्रॉपर्टी भी गिरवी रख चुकी है। डेक्कन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलूरु के बाद आईपीएल की सबसे महंगी टीम है। 2009 में डेक्कन चार्जर्स आईपीएल चैंपियन बना था, लेकिन इस साल वो आखिरी स्थान पर रहा था।
बोर्ड की जी-हुजूरी करते तो मुख्य चयनकर्ता होते अमरनाथ!
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनका धोनी की कप्तानी का विरोध करना भारी पड़ गया।
शातिर धोनी का गेम, अमरनाथ आउट, अगला वीरू?
अमरनाथ को बर्खास्त करने में धोनी का हाथ बताया जा रहा है।
धोनी की चलती देखो, अमरनाथ की करवा दी छुट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता पद से मोहिंदर अमरनाथ को हटा दिया गया है।
श्रीकांत नहीं, अब संदीप पाटिल चुनेंगे टीम इंडिया
संदीप पाटिल बीसीसीआई की मुख्य चयन समिति के चेयरमैन होंगे।
वीरू मैच से पहले आउट, जहीर-अश्विन की वापसी हुई
टीम में जहीर खान और आर अश्विन दोनों की वापसी हुई है और अशोक डिंडा व बालाजी को बाहर बैठाया गया है।
‘अक्खड़ वीरू के बिना खेले, तो विश्वकप जीत जाएगा भारत’
टीम इंडिया के विवादित कोच रहे चैपल ने वीरू को अपनी परेशानी का कारण बताते हुए उनकी जमकर निंदा की है।
IPL डेक्कन मामले में नया मोड़, यस बैंक कोर्ट गया
यस बैंक ने डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल से निलंबित करने के बीसीसीआई के फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी।
क्या, नरेंद्र मोदी IPL टीम खरीद रहे हैं!
बीसीसीआई नयी आईपीएल टीम की खोज में निकल पड़ा है जिसके लिए उसने 10 शहरों की एक सूची तैयार की है।
बीसीसीआई काटेगी IPL डेक्कन चार्जर्स का पत्ता
बीसीसीआई ने डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल के अगले सीजन के लिए लाल झंडी दिखा दी है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
- UPA के 9 साल, पहले रिपोर्ट कार्ड फिर शानदार डिनर
- मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
- अमेरिका के ओकलाहोमा में प्रभावितों की घर वापसी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ट्विटर पर उड़ गई विंदू की खिल्ली, पढ़िए मजेदार ट्वीट्स
- दिल्ली@45: साल की सबसे गर्म सुबह का रिकॉर्ड
- एक तो इतनी गर्मी ऊपर से बिजली भी रहती गुल!
- देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
- दिनेश कार्तिक आचार संहिता के उल्लंघन को दोषी
- देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
- IPL spot fixing: निशाने पर साक्षी, विंदू दारा सिंह बैठा था पड़ोस में, सहेली निकली श्रीशांत की गर्लफ्रेंड
- विंदू दारा सिंह की सफाई, ‘चेन्नई टीम के मालिक ने बुलाया, धोनी की पत्नी ने बिठाया’
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- सोनाक्षी करेंगी तेल ब्रांड का प्रचार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











