24 मई 2012
आईपीएल और सहारा में समझौता होने की उम्मीद
07 फरवरी 2012
आईबीएन- 7

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
शुरुआती तनातनी के बाद संकेत मिल रहे हैं कि सहारा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आपसी विवाद सुलझा सकते हैं। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय सहारा के मुताबिक आईपीएल और सहारा में समझौता होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 12 फरवरी को सहारा और बीसीसीआई की बैठक होने वाली है। इस बैठक में आखिरी फैसला लिया जाएगा। बैठक में सुब्रत रॉय, राजीव शुक्ला और श्रीनिवासन मौजूद रहेंगे।

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने आईबीएन- 7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष से खास बातचीत में कहा कि 12 फरवरी को बैठक में रास्ता निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में स्पॉन्सरशिप, पुणे वॉरियर्स के खेलने और पुणे में मैचेज करवाए जाने को लेकर चर्चा करेंगे। इस पर बैठक में बात करेंगे।

सहारा इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप वापस ली

सहारा ने कहा कि वो जिस पैसे को क्रिकेट स्पॉन्सरशिप में खर्च कर रहे थे उसे हमने सोशल वर्क में खर्च करने की घोषणा कर दी है। उसे देश में खेल के विकास में करूंगा। उन्होंने कहा कि झगड़े के निपटारे के लिए सहारा बोर्ड की बैठक में फैसला लेना होगा। जब तक उनको स्पॉन्सर नहीं मिल जाता है मैं उनके साथ हूं।

उन्होंने आशुतोष के एक सवाल के जवाब में कहा कि वो अपने देश के लिए कर्तव्य का पालन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के साथ कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि असम्मानित होने और कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं होने से कुछ परेशानी होती है। कोई झगड़ा नहीं है लेकिन हर्ट तो हुए हैं। सुब्रत रॉय ने जोर देकर कहा कि जब कोई जायज कार्यों की ओर ध्यान नहीं देता है तो फिर संबंध नहीं चल सकते हैं।

सहारा के हटने के लिए श्रीनिवासन जिम्मेदार: ललित मोदी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो बड़े ओहदे पर बैठे हैं उनको अपने पद की चिंता हैं। वो सही फैसला लेने में डरते हैं, ये गलत हो रहा है। व्यक्ति को समझना चाहिए कि किसी व्यक्ति को हक मिलता है कर्तव्यों के सही निर्वहन से। उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन से कोई दिक्कत नहीं है। वो तो हाल में आये हैं। मैं बीसीसीआई से भावनात्मक के साथ जुड़ा था। व्यवसायी से इनकार नहीं करता हूं। जब तक उनको स्पॉन्सर नहीं मिल जाता है मैं उनके साथ हूं। मैं अपने कर्तव्यों को समझता हूं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.