24 मई 2012
कप्तान की जिम्मेदारी न सौंपे जाने से खुश हूं: वार्नर
15 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

सिडनी।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ ने नियमित कप्तान माइकल क्लार्क के घायल होने पर श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए डेविड वार्नर के बजाए रिकी पोंटिंग को कप्तान बनाने के फैसले पर भले ही हैरानी जताई हो, लेकिन वार्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से खुश हैं और खुद को अभी कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के योग्य नहीं समझते।

वार्नर ने यहां सिडनी चिल्ड्रंस अस्पताल में कहा, मैं अभी उपकप्तान के तौर पर क्लार्क के मार्गदर्शन में सीख रहा हूं। पोंटिंग को उनके अनुभव के कारण कप्तान बनाया गया। मेरे पास अच्छा मौका है कि मैं उनके अधीन भी अच्छा काम करूं। उन्होंने कई साल कप्तानी की है और मैं उनके मार्गदर्शन में उपकप्तान बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

पोंटिंग को मिली कप्तानी, वॉ ने सवाल उठाया

उन्होंने कहा, मेरा एकदिवसीय शृंखला में अच्छी शुरूआत नहीं रही और मैं अधिक से अधिक रन बनाना चाहता हूं। चयनकर्ता मुझपर अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं डालना चाहते और मेरा भी यही सोचना है। मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। वार्नर ने कहा, मैं अब भी एकदिवसीय क्रिकेट सीख रहा हूं। मैं टेस्ट क्रिकेट खेलकर अपनी नींव मजबूत करना चाहता था और अब मैं एकदिवसीय में अपनी गलतियों सीखना चाहता हूं।

उल्लेखनीय है कि हेमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे नियमित कप्तान माइकल क्लार्क की जगह रिकी पोंटिंग को श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार होने वाले त्रिकोणीय शृंखला के मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। क्लार्क को भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले गए मैच में दौरान चोट लगी थी और उनके रविवार को ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हो जाने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया ने हैरिस को जबरन आराम दिया

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.