24 मई 2012
विटोरी बने सबसे महंगे गेंदबाज, 9 ओवर में 105 रन लुटाए
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नेपियर।
मैक्लीन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ गुरुवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में नौ ओवरों में 105 रन लुटाने वाले जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रायन विटोरी एकदिवसीय इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 11.66 रन प्रति ओवर की औसत से रन लुटाया और सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। विटोरी के नाम नौ ओवर गेंदबाजी के दौरान किसी एक मैच में सबसे अधिक रन देने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जहां तक पारी में 10 ओवर की गेंदबाजी का सवाल है तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मार्क लेविस के नाम है, जिन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 11.30 रन प्रति ओवर की औसत से 113 रन दिए थे। वह कोई भी विकेट हासिल करने में असफल रहे थे।

न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, जिम्बाब्वे को 202 रनों से हराया

एकदिवसीय इतिहास में अब तक सिर्फ चार गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने एक पारी में 100 या उससे अधिक रन लुटाए हैं। इनमें लेविस और विटोरी के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन स्नेडन (12 ओवर, 105 रन) और न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी (10 ओवर, 105 रन) शामिल हैं।

श्रीलंकाई टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की गिनती विश्व के सबसे सफल और किफायती गेंदबाजों में होती है, लेकिन मुरलीधरन ने 2006 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ ओवरों में 99 रन लुटाए थे।

सबसे महंगे भारतीय एकदिवसीय गेंदबाज के तौर पर जहीर खान का नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज है। जहीर ने 2009 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 10 ओवर में 88 रन दिए थे। इसके बाद जवागल श्रीनाथ का नाम आता है, जो 10 ओवरों में 87 रन लुटा चुके हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.