24 मई 2012
स्टाइल सेंस में ओबामा से आगे निकल गए विराट
12 फरवरी 2012
वार्ता

नई दिल्ली।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रही भारतीय टीम के एकमात्र हिट बल्लेबाज विराट कोहली स्टाइल सेंस में भी सुपरहिट हैं और इस रेस में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ दिया है।

पुरुषों की फैशन पत्रिका ‘जीक्यू’ ने अपने ताजा संस्करण में दुनिया के टॉप टेन फैशनपरस्त पुरूषों की सूची जारी की है। इस सूची में 23 साल के विराट तीसरे नंबर पर हैं जबकि ओबामा आखिरी पायदान पर हैं।

पत्रिका के मुताबिक युवा बल्लेबाज विराट भारत में अपने बल्ले की जादूगरी के अलावा स्टाइल सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। भारत में वह कई फैशन कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में शतक ठोकने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे।

टॉप टेन फैशनपरस्त पुरूषों की सूची में आयरलैंड मूल के जर्मन अभिनेता माइकल फैसबेंडर पहले स्थान पर हैं। टॉप टेन में कनाडा के अभिनेता रेयान गोस्लिंग, अभिनेता विंसेंट कैसल और ओबामा भी शामिल हैं।

इसी पत्रिका ने साथ में टॉप टेन बेस्ट ड्रेस्ड बिजनेसमैन की सूची में टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा भी शामिल हैं। टाटा के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि वह अपनी कंपनी जगुआर की सुपरकार की तरह स्मार्ट हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.