21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

विजेंद्र का खुलासा, क्यों हारे हमारे बॉक्सर?

16 अगस्त 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नयी दिल्ली। देश के पहले कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने आज कहा कि लंदन ओलंपिक में स्कोरिंग सिस्टम में कई खामियां थी जिसका खामियाजा भारतीय मुक्केबाजों को उठाना पड़ा।


विजेन्दर ने भारतीय मुक्केबाजी दल के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘लंदन ओलंपिक में स्कोरिंग सिस्टम में कई खामियां थी। यही वजह है कि कई फैसलों को बदला गया। भारतीय मुक्केबाजों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा। मैं कोई उनकी तरफदारी नहीं कर रहा हूं लेकिन सुमित सांगवान, विकास कृष्ण और मनोज कुमार की बाउट में फैसले विवादास्पद रहे थे।

बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेन्दर को इस बार भी पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्हें क्वार्टरफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। विजेन्दर ने कहा कि वह अब 75 किग्रा के बजाए 81 किग्रा में किस्मत आजमाएंगे।

7 पुरुष मुक्केबाजों पर भारी पड़ी अकेली ‘सुपर मॉम’ मैरीकोम

उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले छह साल से मिडलवेट वर्ग में लड़ रहा हूं। अब मैं कुछ नया करना चाहता हूं और यही वजह है कि हमने अब 81 किग्रा में उतरने का फैसला किया है। पहले दिनेश कुमार इस वर्ग से लड़ता था। एकाध बार मेरा भी उससे मुकाबला हुआ था।’

विजेंद्र: मेरा अधूरा काम मैरीकोम और देवेंद्रो पूरा करेंगे

विजेन्दर ने लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकोम को बधाई देते हुए कहा, ‘मैरीकोम हमारे दल में अकेली महिला मुक्केबाज थीं लेकिन वह हम सात पुरुष मुक्केबाजों पर भारी पडी और उन्होंने देश के लिए पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

ओलंपिकः विजेंद्र का नहीं चला मुक्का, क्वार्टरफाइनल में हारे

ये भी पढ़ें

 


 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.