24 मई 2012
दिल का दौरा पड़ने से फुटबॉल खिलाड़ी का निधन
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

रियो डी जनेरियो।
वास्को डी गामा क्लब के 14 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी वेंडेल जूनियो वेनानसियो डा सिल्वा का अभ्यास सत्र के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुरुवार को अंडर-15 फुटबाल टीम के अभ्यास के दौरान यह घटना घटी। दौरा पड़ने के बाद सिल्वा मैदान पर गिर पड़े और उनका निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियो डी जनेरियो के आंतरिक शहर इटागुई में जब टीम अभ्यास कर रही थी तभी अचानक सिल्वा मैदान पर गिर पड़े और गिरने के 12 मिनट बाद उनकी मौत हो गई।

क्लब के मेडिकल स्टाफ ने सिल्वा को बचाने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें नहीं बचा सके।

क्लब ने खिलाड़ी के परिवार की सहायता करने का वादा किया है और इस अप्रत्याशित घटना के लिए तीन दिन तक शोक की घोषणा की है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.