13 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
एडिलेड। भारतीय टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने युवा तेज गेंदबाज उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज बताते हुए कहा है कि वह विपक्षी टीमों की 'पेस बैट्री' के लिए भारत का जवाब हैं।
देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई
गंभीर ने मैच के बाद कहा, मुझे लगता है कि उमेश इस दौरे की खोज हैं। वह ऐसा गेंदबाज है जो लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है। कई वर्षों से हमारे बल्लेबाज विपक्षी तेज गेंदबाजों को झेल रहे हैं और अब समय आ गया है कि हमारे गेंदबाज उनके विपक्षी बल्लेबाजों में खौफ पैदा करें। उमेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां खेले गए त्रिकोणीय शृंखला के मैच में दस ओवर में 49 रन देकर दो अहम विकेट लिए थे। यादव को प्रवीण कुमार के बदले अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। प्रवीण शृंखला के पहले दो मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
गंभीर ने कहा, उमेश लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं और दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को दहला सकते हैं। हालांकि उमेश अभी नए हैं लेकिन वह हमारे लिए मैच जिताउ गेंदबाज के रूप में उभर सकते हैं।
गंभीर ने बुनियाद रखी, धोनी ने अंजाम तक पहुंचाया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 92 रन बनाकर 'मैन ऑफ द मैच' रहे गंभीर से जब पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो ट्वेंटी-20 मैचों और त्रिकोणीय शृंखला के पहले दो मैचों में उमेश को क्यों नहीं उतारा गया तो उनके पास इस बात का कोई ठोस जवाब नहीं था।
गंभीर ने कहा, हम रोटेशन नीति के तहत चल रहे हैं। प्रवीण ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। दो नयी गेंदों के साथ वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन उमेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए उन्हें मौका दिया गया। उम्मीद है कि उन्हें आगे भी खेलाया जाना चाहिए।
मेरे बल्ले से निकला छक्का ‘स्पेशल’ था- धोनी
उन्होंने कहा, कई वर्षों से हमें ऐसे गेंदबाज की तलाश थी जो लगातार 150 किमी प्रति किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सके। मुझे लगता है कि उमेश के रूप में हमारी वह तलाश पूरी हो गयी है। अब दुनिया को ऐसी बातें करनी बंद कर देनी चाहिए कि हम तेज गेंदबाज पैदा नहीं कर सकते।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.